एक और प्लेन क्रैश! एक पहिए पर उतरा कनाडा एयरलाइंस का विमान, देखें भयानक वीडियो
Canada Plane Crash: साउथ कोरिया प्लेन क्रैश के बाद अब कनाडा एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार हुआ है.
Canada Plane Crash: कनाडा एयरलाइंस का एक विमान हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुआ है. आज के ही दिन यह दूसरा विमान हादसा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक पहिये पर विमान उतरा जिससे यह हादसा हुआ. विमान में यात्रियों की संख्या को लेकर सटीक जानकारी नहीं. कुछ यात्री मामूली रुप से घायल बताए गए हैं.
कनाडा के हैलीफैक्स हवाई अड्डे को रविवार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, क्योंकि एक विमान रनवे से उतर गया और उसके एक हिस्से में आग लग गई. सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार विमान सेंट जॉन्स से आ रहा था और लैंडिंग के दौरान उसमें कोई समस्या आ गई.
Also Read
- South Korea Plane Crash: साउथ कोरिया विमान हादसे में 179 लोगों की मौत, सिर्फ 2 लोग ही जीवित बचे
- दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश, 28 लोगों की मौत, बचाव में लगी हैं कई टीमें
- यूक्रेन के ड्रोन को मारने के चक्कर में रूस ने उड़ा दिया था अजरबैजान का विमान, 38 लोगों की मौत पर पुतिन ने मांगी माफी
वैलेंटाइन ने कहा कि जब पायलटों ने विमान को रोकने के लिए ब्रेक लगाया तो विमान रनवे पर काफी दूर तक फिसलता रहा. उन्होंने कहा, "विमान काफी हिल गया और हमें विमान के बायीं ओर आग दिखाई देने लगी और खिड़कियों से धुआं निकलने लगा."
हैलीफैक्स एयरपोर्ट की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि यह घटना एयर कनाडा फ्लाइट 2259 के कारण हुई थी, जिसका संचालन PAL एयरलाइंस द्वारा किया जाता है. यह हादसा साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश के कुछ मिनट के अंतराल पर हुआ है, जिसमें 179 लोगों की मौत हो गई.