T20 World Cup 2026

'लंबी स्वीडिश गोरी लड़की का इंतजाम करो', एपस्टीन और अनिल अंबानी के चैट में कई खुलासे!

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए एपस्टीन फाइल में कई खुलासे हुए हैं. इस फाइल में भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी के नाम सामने आए हैं.

X (@xupdateshub,@Netajinonsense1)
Shanu Sharma

नई दिल्ली: दुनिया की नजरें इस समय एपस्टीन फाइल पर हैं. अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी किए जा रहे इन दस्तावेजों में दुनिया भर के कई नाम सामने आए हैं. जिसमें भारत के भी कुछ लोगों का नाम शामिल है.

जेफ्री के इस कुकर्मों में अमेरिका, लंदन और भारत समेत कई अन्य देशों के कारोबारी, राजनेता और शिक्षावादी ने भी हिस्सा लिया. जिसमें एक नाम भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी का भी है. 

एपस्टीन और अंबानी के मैसेज में खुले कई राज

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक एपस्टीन और भारतीय कारोबारी अनिल अंबानी के बीच 2017 से लेकर 2019 तक मैसेज पर काफी बातचीत हुई. इस दौरान दोनों ने दुनिया के कई मामलों, कारोबार और महिलाओं के मुद्दे पर बात की. साथ ही कई बार मिलने का भी प्लान बनाया गया.

सामने आ रहे सबूतों में एक मैसेज काफी चर्चे में हैं. जिसमें अंबानी लिखते हैं कि आप किसका सुझाव देंगे? जिसपर एपस्टीन का जवाब आता है एक लंबी स्वीडिश गोरी महिला, ताकि मिलना मजेदार हो. इसके 20 सेकंड से भी कम समय बाद अंबानी ने जवाब दिया कि इसका इंतजाम करो. उनके मैसेज से और भी कई खुलासे हुए हैं.

जनवरी 2018 में स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में डोनाल्ड ट्रंप पर हुई प्रतिक्रिया के बारे में भी दोनों ने चर्चा की थी. जब 2019 में अंबानी न्यूयॉर्क जाने की योजना बना रहे थे तब एपस्टीन ने उन्हें भी न्योता दिया. हालांकि दोनों ने कितनी बार मुलाकात की और कहां मुलाकात की इस बात की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

अनिल के बदल गए दिन

एपस्टीन ने जिस भी सेलीब्रेटी से मुलाकात की उन्हें एक-एक कर के कानूनी समुदाय अपनी चपेट में ले रहा है. जांच में हजारों ईमेल मिले हैं. कई सारे फुटेज और डायरी भी मिली  है. वहीं अगर अनिल अंबानी की बात करें तो एक समय पर उन्हे भारत के सबसे अमीर हस्तियों में गिना जाता था. पिता  धीरूभाई की मौत के कुछ समय बाद अनिल अंबनी और मुकेश अंबानी अलग हो गए. पिछले एक दशक में अनिल अंबानी की नेटवर्थ बिल्कुल नीचे आ गई. इतना ही नहीं धोखाधड़ी के आरोप में और भी कई मामले अदालत में है.