T20 World Cup 2026

'एलियंस हैं लेकिन मैंने उन्हें देखा नहीं', ब्रायन कोहेन के पॉडकास्ट में बराक ओबामा के बयान से फैली सनसनी

ओबामा के बयान से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है. लोग कह रहे हैं कि ओबामा ने एलियंस की पुष्टि कर दी है. इंटरनेट पर इस शो का क्लिप भी वायरल हो रहा है.

pinterest
Sagar Bhardwaj

एलियंस को लेकर लंबे समय से खोज चल रही है लेकिन वैज्ञानिकों के हाथ उनके अस्तित्व के अब तक कोई सबूत नहीं लगे हैं. हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबाम ने ब्रायन टायलर कोहेन के पॉडकास्ट में एलियंस के बारे में बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या एलियंस होते हैं? तो ओबामा ने कहा कि वे रियल हैं लेकिन मैंने उन्हें देखा नहीं हैं और वे एरिया 51 में नहीं छिपे हैं.

ओबामा के बयान से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है. लोग कह रहे हैं कि ओबामा ने एलियंस की पुष्टि कर दी है. इंटरनेट पर इस शो का क्लिप भी वायरल हो रहा है जहां ओबामा मजाक में कहते हैं कि एलियंस हमें कंट्रोल करते हैं.

ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें एलियंस के कोई गुप्त बेस या क्रैश्ड यूएफओ के बारे में जानकारी नहीं मिली. उन्होंने कहा कि मैं एलियंस के अस्तित्व को संभव मानता हूं क्योंकि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है लेकिन कोई ठोस सबूत या कवर-अप नहीं है. कई मीडिया रिपोर्ट्स ने ओबामा के इस बयान को मजाकिया बताया है.

बता दें कि ओबामा ने पहले भी कई बार UFO/UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनोमिना) पर बात की है. 2021 में उन्होंने कहा था कि कुछ वीडियो और रिकॉर्ड्स में ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम समझ नहीं पाते जैसे वे कैसे उड़ती हैं, उनकी स्पीड आदि. 
हालांकि उन्होंने कभी एलियंस की पुष्टि नहीं की. वे कहते हैं कि ये ड्रोन और मौसम की घटनाएं या तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है.

एलियंस को लेकर अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं

फरवरी 2026 तक एलियंस को लेकर वैज्ञानिक रूप से कुछ भी पुख्ता नहीं है, लेकिन इस सब्जेक्ट को लेकर वैज्ञानिकों की खोज बहुत आगे बढ़ गई है. वैभानिक मानते हैं कि ब्रह्मांड में अरबों-खरबों ग्रह हैं जिन पर जीवन की संभावना बहुत अधिक मानी जाती है.