इजरायली आरोपों के बाद UN के 12 कर्मचारी सस्पेंड,अमेरिका सहित 9 देशों ने लगाई फंडिंग पर रोक
Israel Hamas War: इजरायल हमास जंग के बीच अमेरिका सहित 9 देशों ने यूएन एजेंसी की फंडिंग पर रोक लगा दी है. इजरायल ने बीते दिनों UNRWA के 12 कर्मचारियों पर हमास के साथ मिलकर हमला करने के आरोप लगाए थे.
Israel Hamas War: इजरायल हमास जंग के बीच अमेरिका सहित 9 देशों ने यूएन एजेंसी की फंडिंग पर रोक लगा दी है. इजरायल ने बीते दिनों UNRWA के 12 कर्मचारियों पर हमास के साथ मिलकर हमला करने के आरोप लगाए थे. इसके बाद एजेंसी ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया.
बेघर फिलिस्तीनियों के लिए बनी थी एजेंसी
UNRWA के प्रमुख फिलिपे लजारिनी ने कहा कि संस्था की साख को बचाने के लिए हमने यह फैसला किया है. इस एजेंसी का 1948 में निर्माण किया गया था. इसका काम उन फिलिस्तीनी शरणार्थियों को राहत पहुंचाना था जो इजरायल के कब्जे के बाद बेघर हो गए थे.
इन देशों ने फंडिंग पर लगाई रोक
रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी गाजा, वेस्ट बैंक, सीरिया, लेबनान, जॉर्डन में 60 लाख लोगों की मदद कर रही है. इस एजेंसी का काम आम नागरिकों तक राहत पहुंचाना. अमेरिका, फिनलैंड,कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड और ब्रिटेन एजेंसी की फंडिंग पर रोक लगा चुके हैं.
Also Read
हमास के खिलाफ हुए गाजा के लोग
दूसरी ओर इजरायली सेना के प्रवक्ता एविचे अद्राई ने दावा किया है कि गाजा के लोग अब हमास से नाराज हो चुके हैं. वे गाजा पट्टी में हमास की हुकूमत को खत्म करना चाहते हैं. इजरायल ने कहा कि खान यूनिस से लोगों को बाहर लाने के लिए एक कॉरिडोर बनाया गया है. गाजा के लोग कह रहे हैं कि हमास उन्हें निकलने से रोक रहा है.