शनिवार 7.04 बजे अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. दिल्ली-एनसीआर और कश्मीर समेत भारत के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र 215 किलोमीटर की गहराई में अफगानिस्तान के फैजाबाद से 74 किलोमीटर दक्षिण में था. भूकंप का केंद्र धरती की सतह से अत्यधिक गहराई में था जिसके कारण ज्यादा हानि की खबर नहीं है. भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर समेत पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए.
ज्यादा गहराई में आने वाले भूकंप के झटके व्यापक इलाके में महसूस होते हैं लेकिन उसके सतह पर नुकसान की संभावना कम हो जाती है. अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है. यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टक्कर के कारण अक्सर तेज भूकंप आते रहते हैं.
#BREAKING: Mild earthquake tremors were felt across several parts of Kashmir after a 6.2-magnitude earthquake struck Afghanistan, with its epicentre in the country.
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
(Source: Srinagar MET Department) pic.twitter.com/aCf3uVfBXW
भूकंप के कारण जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब के लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए. भूकंप के कारण कभी से भी जान-माल की हानि की अभी तक कोई खबर नहीं है. दिल्ली से लगे एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. इसके अलावा हरियाणा के पंचकूला, पंजाब के मोहाली और गुरदासपुर में भी धरती डोली
बता दें कि दो दिन पहले वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के एक के बाद एक दो विनाशकारी भूकंप आए थे. इन भूकंपों में अभी तक करीब 920 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 51000 से ज्यादा लोग लापता है. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. एक दिन पहले फिलीपींस में भी 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, हालांकि इसमें जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. हालांकि आठ जून को फिलीपींस में ही 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें करीब 80 लोग मारे गए थे.