UP Assembly Session 2023: अखिलेश यादव पर सीएम योगी का जवाबी प्रहार, बोले-समाजवादीयों के कारनामे लोग भूले नहीं हैं
शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की छवि हमारी सरकार में काफी तेजी से बदली है.
UP Assembly Session 2023: यूपी विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला.उन्होंने सरकार की योजनों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से कई सवाल पूछे. जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपना संबोधन दिया तो अखिलेश यादव पर कड़े प्रहार किए. शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की छवि हमारी सरकार में काफी तेजी से बदली है.
'2017 से पहले प्रदेश में आराजकता थी'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में आराजकता थी. लोग डरते थे. आज भी लोग समाजवादीयों के कारनामे नहीं भूले हैं. किस -किस प्रकार के कारनामे होते थे, नेता प्रतिपक्ष अच्छे से होमवर्क करके सदन में नहीं आते हैं.नेता प्रतिपक्ष के पास सही आकडें नहीं हैं. बजट पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि हमने इस बार सबसे बड़ा अनुपूरक बजट बनाया है.साल 2017 के बाद यूपी की तस्वीर देखिये और 2017 से पहले आज नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है.
'हमने यूपी को बदला'
सीएम योगी ने कहा कि राज्य में 4 बार समादवादी पार्टी की सरकार रही. इस दौरान सिर्फ अराजकता और गुंडागर्दी देखने को मिली. हमने यूपी को बदला है. ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है. हमारा यूपी आगे बढ़ेगा, आर्थिक प्रगति करेगा तो विपक्षियों को भी खुश होना चाहिए.
बजट पर की बात
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि कि 2016-17 में उत्तर प्रदेश की जो जीएसडीपी थी वह लगभग तेरह लाख करोड़ के आसपास थी जो अब 2023-24 में यह लगभग 24.5 लाख करोड़ की पहुंच रही है, यानी हम लगभग दुगनी गति से आगे की ओर बढ़ सके हैं. उन्होंने बजट की बात करते हुए कहा कि प्रदेश के नए बजट का आकार भी बढ़ा है. देश की सोलह फीसदी आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है.सीएम ने कहा कि पच्चीस करोड़ की आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है. उत्तर प्रदेश में 2012 से 2017 के बीच में जो औसत बजट था, वह लगभग दो लाख सत्तर हज़ार करोड़ के आस पास था. 2017 से 23 के बीच में इसे देखे तो यह लगभग उससे दुगना हुआ है.