भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा; देखें वीडियो

अभिजीत दीपके इन दिनों जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वे विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं. शनिवार को भी वे प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक महिला उनके पास पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी. चश्मदीदों के अनुसार महिला बिना किसी चेतावनी के मंच की तरफ बढ़ी और काला स्याही दीपके पर गिरा दिया.

X
Antima Pal

Abhijeet Dipke Video: शनिवार यानी 18 जुलाई 2026 को दिल्ली के प्रसिद्ध प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर पर एक अजीब घटना ने सबका ध्यान खींच लिया. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. उस समय दीपके मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे. घटना के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया.

अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही

अभिजीत दीपके इन दिनों जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वे विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे हैं. शनिवार को भी वे प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक महिला उनके पास पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी. चश्मदीदों के अनुसार महिला बिना किसी चेतावनी के मंच की तरफ बढ़ी और काला स्याही दीपके पर गिरा दिया.

इस घटना से दीपके के समर्थक और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ पल के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई. समर्थकों ने तुरंत दीपके की मदद की और महिला को रोका. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने भी स्थिति को संभाला. कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुक गया, लेकिन बाद में फिर शुरू हुआ.

अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अचानक मंच पर चढ़ती है और स्याही फेंकती है. लोग हैरानी और गुस्से में दिख रहे हैं. इस बीच भूख हड़ताल पर बैठे लद्दाखी कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद दीपके ने सोशल मीडिया पर इस कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया:- 'नीला मेरा रंग है… जय भीम!'