T20 World Cup 2026

'भतीजे के बगावती तेवर, नाखुश बुआ,' पश्चिम बंगाल में रेप केस पर ममता और अभिषेक बनर्जी में ठनी क्यों है?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि आरजी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के ट्रांसफर को लेकर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी में ठन गई है. अभिषेक बनर्जी, पार्टी बैठकों से दूर हैं और मुखर नजर नहीं आ रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे में कोलकाता रेप और मर्डर केस को लकेर खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव, रेप केस को लेकर एक-दूसरे से नाराज हैं. अभिषेक बनर्जी, अपनी बुआ ममता बनर्जी के खिलाफ उतर गए हैं. कोलकाता के आजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. संदीप घोष के ट्रांसफर को लेकर दोनों नेता नाराज हैं.

अभिषेक बनर्जी ने इस पूरे विवाद से खुद को दूर रखा है. ममता बनर्जी जब रेप केस के बाद पद यात्रा करने लगी थीं, अभिषेक बनर्जी कहीं नजर नहीं आए थे. वे ममता बनर्जी के इस कदम से खुश नहीं थे. वे केंद्रीय एजेंसी CBI से तत्काल इस हादसे पर विस्तृत जांच की मांग कर रहे थे. 

ममता बनर्जी से क्यों नाराज हैं अभिषेक बनर्जी?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है अभिषेक बनर्जी, प्रिंसिपल डॉक्टर घोष और उनके सहयोगी के तत्काल निलंबिन और नई पोस्टिंग पर नाराज थे. कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज के इस प्रकरण पर अभिषेक बनर्जी, ममता बनर्जी के कदम से सहमत नहीं थे. अभिषेक बनर्जी का मानना है कि ममता बनर्जी अपनी साफ-सुथरी इमेज के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने आरजी मेडिकल कॉलेज में भ्रष्ट्राचार की खबरों के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया. 

ममता की 'छवि' पर भी रार

ऐसी भी खबरें हैं कि ममता बनर्जी से जुड़े डॉक्टरों का एक पैनल, नहीं चाहता था कि डॉ. संदीप घोष पर कोई एक्शन हो. इसी वजह से उन पर ऐक्शन नहीं हुआ, जिससे अभिषेक बनर्जी आहत हो गए. उन्हें लगा कि इस फैसले की वजह से ममता बनर्जी की स्वच्छ छवि प्रभावित होगी. 

कौन है जो बुआ-भतीजे में डाल रहा दरार?

14 अगस्त को जब अस्पताल पर लोगों ने हमला बोला, तब भी अभिषेक बनर्जी तत्काल कड़ा एक्शन चाहते थे. वहीं ममता बनर्जी, पुराने ढर्रे पर ही चलना चाहती थीं, जिसकी वजह से दोनों में तकरार बढ़ गई. ममता बनर्जी ने पार्टी के भीतर बढ़े असंतोष के लिए शांतनु सेन को जिम्मेदार ठहराया है. वे अभिषेक बनर्जी के करीबी हैं. उन्हें NRS हॉस्पिटल की पेशेंट कमेटी और पार्टी के प्रवक्ता पद से भी हटना पड़ा. उन्होंने ऐसे वक्त में अभिषेक बनर्जी की चुप्पी पर सवाल भी उठाया है और चाहती हैं कि अभिषेक बनर्जी, पार्टी की रैलियों में हिस्सा लें.
 
सुप्रीम कोर्ट भी ममता सरकार को लगा चुका है फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में ममता सरकार को जमकर लताड़ा था. ममता बनर्जी लगातार अभिषेक बनर्जी को साइडलाइन करके मीडिया पर हर मोर्चे से पैनी नजर रख रही हैं. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अपनी आंख की सर्जरी के लिए न्यूयॉर्क जाने वाले हैं. 

अब तक इस केस में हुआ क्या है?

कोलकाता के आरजी पीजी कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर, सेकेंड ईयर पोस्ट ग्रेजुएट क्लास में पढ़ रही थी. उसके साथ, एक सिविल वॉलंटियर ने 9 अगस्त की रात रेप किया, उसके बाद मौत के घाट उतार दिया. आरोपी का नाम संजय रॉय है. सेमिनार हाल से पीड़िता की लाश बरामद हुई थी. इस केस को कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर CBI को सौंप दिया गया था. इस वारदात के बाद डॉक्टर धरने पर बैठे हैं और पीड़िता के लिए इंसाफ मांग रहे हैं. डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. मंगलवार को पश्चिम बंगाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से जमकर फटकार पड़ी थी. इस केस में परिजन को लाश 3 घंटे बाद सौंपी गई और एफआईआर दर्ज करने में भी देरी बरती गई.