कौन हैं राजस्थान के योगी बालकनाथ? CM की रेस में वसुंधरा और पायलट से आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कुछ एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त तो कुछ में बेजीपी की वापसी के अनुमान लगाए गए हैं. इस बीच सीएम पद को लेकर एक ऐसा नाम सामने आया है जिसे सुनकर सभी दंग हैं.

Manish Pandey

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव खत्म हो गए.नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले एक्जिट पोल आ गए हैं. बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. राजस्थान में कड़ी टक्कर का अनुमान है. कुछ एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त तो कुछ में बेजीपी की वापसी के अनुमान लगाए गए हैं. इस बीच सीएम पद को लेकर एक ऐसा नाम सामने आया है जिसे सुनकर सभी दंग हैं.

वसुंधरा और पायलट से आगे  बालकनाथ  

एक्जिट पोल के सर्वे के लिए लोगों से सीएम के उम्मीदवार को लेकर सवाल किए गए. ऑपशन में मौजूदा सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और सचिन पायलट के नाम शामिल के नाम शामिल थे. राजस्थान के लोगों के मन में अभी भी अशोक गहलोत का राज है, सीएम की पहली पसंद वही हैं. 32 फीसदी लोगों गहलोत को सीएम देखना चाहते हैं. हालांकि दूसरे नंबर पर एक ऐसा नाम जिसे सुनकर कई राजनीतिक पंडित चौंक गए हैं. सीएम की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बालकनाथ योगी हैं. सर्वे में 10 फीसदी लोग उन्हें सीएम बनता देखना चाहते हैं. 

राजस्थान का योगी

महंत बालकनाथ योगी बीजेपी के नेता हैं. वे अलवर से सांसद हैं. बालकनाथ को राजस्थान का योगी कहा जाता है. उनका पहनावा योगी आदित्यनाथ की तरह है.बीजेपी के फायरब्रांड नेताओं में शामिल बाबा बालकनाथ को पार्टी ने तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा है. उनका अलवर के आस-पास के इलाकों में अच्छी पकड़ है. हिंदुत्वादी एजेंडे में वे बिलकुल फिच बैठते है. यही वजह की पार्टी भी उन्हें पर्मोट कर रही है. 

पहनावा  योगी आदित्यनाथ जैसा

योगी आदित्यनाथ की तरह कपड़े पहनने वाले बालकनाथ अपने भाषणों के लिए जाने जाते हैं. आक्रमक तेवर के चलते चर्चा में रहते हैं.2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को हराया था.  

6 साल की उम्र में घर छोड़ा

महंत बालकनाथ योगी बचपन से सांसारिक दुनिया से अलग हैं. 6 साल की उम्र से अध्यात्म का अध्यन के लिए महंत खेतानाथ के पास भेज दिए गए थे. महंत खेतानाथ ने ही उन्हें बचपन में गुरुमख नाम दिया था. महंत खेतानाथ से अपनी शिक्षा दीक्षा को लेने के बाद वो महंत चांद नाथ के पास आ गए. महंत चांद नाथ ने उन्हें 29 जुलाई 2016 को अपना उत्तराधिकारी चुना था. महंत बालक नाथ योगी हिंदू धर्म के नाथ संप्रदाय के आठवें संत है.