IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'7 बच्चों का कसूर क्या था, AAP के करप्शन ने मारा,' BJP ने अस्पताल के अग्निकांड पर उठाए सवाल

दिल्ली के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने से 7 नवजात शिशु की मौत हो गई. अब इस हादसे पर सियासत शुरू हो गया है. बीजेपी ने इसके लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताया है.

Social Media
India Daily Live

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात बच्चों के एक अस्पताल में लगी भीषण आग में कम से कम सात बच्चों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अस्पताल में कुल 12 नवजात शिशु थे, जिनमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी थी. दिल्ली पुलिस ने न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक नवीन किची के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 304 ए (लापरवाही से मौत) और 34 (आपराधिक गतिविधि) के तहत एफआईआर दर्ज की है. वह फिलहाल फरार है.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सातों पीड़ितों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये तथा घायल बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक है. इस अत्यंत कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

दिल्ली एलजी  विनय कुमार सक्सेना ने इस हादसे  की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने मुख्य सचिव से जांच कराने को कहा है. साथ ही सीपी को सभी आवश्यक चीजें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.