'इनकी जेल केजरीवाल के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती', जेल से बाहर आते ही अरविंद ने लगाई दहाड़
Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई मामले में जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ चुके हैं. जेल से बाहर आते ही उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हे बाहर निकाला है. मैं तहे दिल से ईश्वर का धन्यवाद करता हूं.
Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI मामले में 13 सिंतबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानद दी. उन्हें ईडी मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी. अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद जेल से बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर आते ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी जेल की सलाखें केजरीवाल के हौसले को कमजरो नहीं कर पाएंगी. जेल से बाहर आने के बाद मेरा हौसले 100 गुना ज्यादा बढ़ गया है. मैं देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ता आया हूं और लड़ता रहूंगा.
केजरीवाल के खिलाफ ED और CBI ने केस दर्ज किया है. ED मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से 12 जुलाई को बेल मिली थी. जेल से बाहर आकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सबसे पहले मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं, जिनकी कृपा से मैं यहां खड़ा हूं. मैं लाखों-करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जो इस भारी बारिश में यहां आए."
भगवान की कृपा से बाहर आया- केजरीवाल
भगवान की कृपा से मैं आपको लोगों के बीच में बाहर आ सका. मैं उन लाखों और करोड़ों लोगों का शुक्रियादा करना चाहूंगा जिन्होंने मेरी लिए मन्नत मानी. आप सब लोगों का आज यहां पर इतने बारिश में इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए आप सब का तहे दिल से शुक्रियादा करता हूं.
Also Read
उन्होंने कहा, "मेरा हौसले 100 गुना ज्यादा बढ़ गया है. इनकी जेल की सलाखे केजरीवाल के हौसले को कमजोर नहीं कर सकती. जैसे आज तक ऊपर वाले ने मुझे रास्ता दिखाया. ऐसे भगवान मुझे रास्ता दिखाता रहे. मैं देश की सेवा करता रहूं. जितनी राष्ट्र विरोधी ताकते हैं. देश को बांटने का काम कर रही हैं. जिंदगी भर मैं इनके खिलाफ लड़ा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा."