Kerala Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 Puducherry Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026

किस राज्य की GDP है दमदार? चुनावी शोर के बीच सामने आई वेस्ट बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु की आर्थिक ताकत

चुनावी माहौल के बीच वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, केरला और असम की आर्थिक ताकत भी चर्चा में है. चलिए जानते हैं कौन GDP के मामले में किस स्थान पर है.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, केरला और असम के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीच राजनीतिक माहौल गर्म है. 4 मई 2026 को यानी आज इन राज्यों के चुनाव परिणामों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है. इस राजनीतिक हलचल के बीच इन राज्यों की आर्थिक ताकत भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. सवाल यह है कि GDP यानी सकल राज्य घरेलू उत्पाद के मामले में कौन सा राज्य सबसे मजबूत है.

आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु इन चारों राज्यों में सबसे आगे है. 2026-27 के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक तमिलनाडु का GSDP करीब 40.6 लाख करोड़ रुपये है. राज्य की मजबूत औद्योगिक व्यवस्था, ऑटोमोबाइल सेक्टर, आईटी इंडस्ट्री और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पहचान इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्यात आधारित कारोबार ने तमिलनाडु को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है.

दूसरे स्थान पर कौन है?

दूसरे स्थान पर वेस्ट बंगाल है. राज्य का GSDP लगभग 21.5 लाख करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था में कृषि, सेवा क्षेत्र और MSME सेक्टर की बड़ी भूमिका है. कोलकाता जैसे बड़े व्यापारिक शहर के कारण यहां आर्थिक गतिविधियां लगातार मजबूत बनी रहती हैं.

तीसरे स्थान पर कौन है?

तीसरे स्थान पर केरला है. राज्य का GSDP करीब 16 से 16.5 लाख करोड़ रुपये के बीच आंका गया है. केरल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र की बड़ी भूमिका है. इसके अलावा विदेशों में काम कर रहे लोगों से आने वाला रेमिटेंस भी राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है.

सूची में चौथे स्थान पर कौन है?

वहीं असम इस सूची में चौथे स्थान पर है. असम का GSDP करीब 7.4 से 7.5 लाख करोड़ रुपये के बीच बताया गया है. राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, चाय उद्योग और तेल-गैस संसाधनों पर आधारित है. हालांकि राज्य तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

क्या होता है GDP?

GDP यानी Gross State Domestic Product किसी राज्य में एक निश्चित समय के दौरान तैयार की गई वस्तुओं और सेवाओं की कुल कीमत को दर्शाता है. इसे किसी भी राज्य की आर्थिक ताकत मापने का अहम पैमाना माना जाता है.