आज मौसम का बदला मिजाज! देशभर में बारिश आंधी का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मानसून की विदाई के बीच 4 अक्टूबर को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी है.
मानसून भले ही अब विदाई की ओर बढ़ रहा हो, लेकिन 4 अक्टूबर को कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, जम्मू कश्मीर, पंजाब और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में तेज आंधी के साथ हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.
दिल्ली आंधी-और बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में 4 अक्टूबर को आंधी और बारिश की चेतावनी है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी होगी.
उत्तर प्रदेश- कई जिलों में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, गोरखपुर, कानपुर, सीतापुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, मेरठ और आगरा में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Also Read
बिहार-बारिश के साथ आंधी
बिहार के गोपालगंज, किशनगंज, समस्तीपुर, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, बेगूसराय, सारण, सिवान, वैशाली, सुपौल, गया, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हवाओं की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. पटना में तापमान 33 और 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
मध्य प्रदेश-65 की रफ्तार से हवाओं का खतरा
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, अनूपपुर, विदिशा, खंडवा, मंडला, बैतूल, देवास, इंदौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, रतलाम, दमोह, सागर, राजगढ़, खरगोन और नीमच में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है. हवाएं 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं. भोपाल में अधिकतम 32 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
राजस्थान-कई इलाकों में तेज हवा और बारिश
राजस्थान के उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, धौलपुर, चूरू, बूंदी, बाड़मेर, टोंक, चित्तौड़गढ़, कोटा और पाली में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी है. हवा के झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश-बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा
हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में तेज बारिश की चेतावनी है. हवाओं की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना रह सकता है. मनाली में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तराखंड-आंधी के साथ तेज बारिश
उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चमोली और पिथौरागढ़ में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है. हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.