Pahalgam Terror Attack: 'हमारा कोई लेना-देना नहीं...', फिर वही पुराना राग; पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान ने झाड़ा अपना पल्ला
Pahalgam Terror Attack 2025: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को हुए इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई, जिसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ''हमारा इससे कोई संबंध नहीं है। हम हर स्तर पर आतंकवाद का विरोध करते हैं.''
Pahalgam Terror Attack 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. मंगलवार को हुए हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ''हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. हम आतंकवाद को हर स्तर पर खारिज करते हैं.''
हमले के बाद जम्मू में भड़का गुस्सा, पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
इस दर्दनाक हमले के बाद जम्मू शहर में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुए. राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राकेश कुमार की अगुवाई में मार्च निकाला और पाकिस्तान का झंडा जलाया. प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने के लिए विशेष अभियान की मांग की.
वहीं राकेश कुमार ने पत्रकारों से कहा, ''यह हमला अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले किया गया है और इसका मकसद साफ है कि हिंदू तीर्थयात्रियों में डर फैलाना. बचे हुए लोगों ने बताया कि हमलावरों ने गोली मारने से पहले उनकी पहचान पूछी थी, जो साफ तौर पर लक्षित हमले की ओर इशारा करता है.''
और पढ़ें
- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमला में अधिकारियों ने 26 पीड़ितों के नाम किए जारी, यहां देखें लिस्ट
- Pahalgam Terror Attack: LOC के पास पाकिस्तानी एयर मूवमेंट तेज, भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; बड़ी साजिश की आशंका?
- Pahalgam Attack: CM भगवंत मान आज सुबह 11 बजे करेंगे हाई अलर्ट मीटिंग, आतंकी हमले के बाद राज्य की सुरक्षा पर होगी चर्चा