पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर, PM मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है.

x
Garima Singh

PM Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. गुरुवार 26 दिसंबर को देर रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया. PM मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल एक्स पर लिखा, "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मन रहा है. साधारण पृष्ठभूमि से उठकर, वह एक सम्मानित अर्थशास्त्री बन गए. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर भी काम किया और एक मजबूत छाप छोड़ी. पिछले कुछ वर्षों में हमारी आर्थिक नीति पर, संसद में उनके हस्तक्षेप भी व्यावहारिक थे, हमारे प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए."