Voter List Revision 2026: दिल्ली समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा सत्यापन
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान किया है. दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 36.73 करोड़ मतदाताओं का घर-घर सत्यापन किया जाएगा.
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है. इस चरण में दिल्ली के साथ 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य संपन्न होगा. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक इस चरण में 3.94 लाख बूथ स्तरीय घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं को सत्यापन करेंगे. इस चरण के एसआईआर के लिए केवल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश बचेंगे. इन राज्यों के लिए चुनाव आयोग अलग से अगले चरण में कार्यक्रम घोषित करेगा.
पहले दो चरणों में इन राज्यों में हो चुका है एसआईआर
आयोग ने बताया कि SIR अभियान का पहला चरण बिहार में शुरू किया गया था. इसके बाद SIR अभियान को 11 अन्य राज्यों जिनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और तमिलनाडु शामिल हैं और एक केंद्र शासित प्रदेश में लागू किया गया. इस अभियान के दौरान कुल 51 करोड़ वोटरों की जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप 10.2 प्रतिशत नाम हटा दिए गए क्योंकि उन्हें अनुपस्थित मृत या फर्जी एंट्री के तौर पर पहचाना गया था.