वीडी सतीशन 18 मई को लेंगे केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना

कांग्रेस नेता वी डी सतीशन को कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से केरल का अगला मुख्यमंत्री चुना है. वे 18 मई को शपथ लेंगे. यूडीएफ ने विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

Social Media
Dhiraj Kumar Dhillon

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को विधायक दल ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है. इसके साथ ही उनके केरल का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. कांग्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक वीडी सतीशन 18 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. तिरुवनंतपुर में विधानसभा परिसर में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह वीडी सतीशन के नाम को प्रस्ताव केरल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सन्नी जोसफ की ओर से रखा गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरूवंचूर राधाकृष्णन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद वीडी सतीशन सरकार बनाने का दावा पेश करने देर शाम लोकभवन पहुंचे.

सीएम पद को ईश्वर का उपहार बताया

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद को ईश्वर का उपहार बताते हुए कहा कि यह हमारे सामुहिक प्रयास को नतीजा है. कभी भी जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं होती. यह जीत पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ यूडीएफ के सहयोगी दलों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है. मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने में देरी के सवाल सतीशन ने कहा कि मुख्यमंत्री के चयन पूरी लोकतात्रिक प्रक्रिया के तहत सभी विधायकों और सांसदों से चर्चा के बाद लिया गया है, इसमें समय लगता है. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का चयन पार्टी आलाकमान से विचार विमर्श के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें एक मजबूत टीम बनानी है, कोई भी व्यक्ति अकेले कुछ नहीं कर सकता.