Weather IMD US Israel Iran War

'2017 से पहले रामभक्त अयोध्या नहीं जा पाते थे', गोंडा में बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 516 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद तुष्टिकरण और जातिवाद खत्म हुआ है जिससे यूपी के युवाओं को देश में नया सम्मान मिला है.

social media
Kuldeep Sharma

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की एक बड़ी सौगात देकर जिले की तस्वीर बदलने का वादा किया. सीएम योगी ने गोंडा में 516 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस भव्य कार्यक्रम में कर्नेलगंज और कटरा बाजार के भारी संख्या में लोग शामिल हुए जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा और तकनीकी निगरानी के कड़े इंतजाम किए थे.

गोंडा के महत्व को किया याद

चकरौत में जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने गोंडा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को याद किया है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद गोंडा को वह विकास नहीं मिला जिसका वह हकदार था. सालों तक तुष्टिकरण, जातिवाद, भाई-भतीजावाद और अराजकता की राजनीति ने इस जिले और पूरे प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया.


सरकारी योजनाओं का किया जिक्र

सरकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लाभ जाति या सिफारिश देखकर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर दिया जा रहा है. उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और विभिन्न पेंशन योजनाओं का फायदा बिना किसी भेदभाव के सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है.

कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी में आए दिन दंगे और असुरक्षा का माहौल रहता था लेकिन आज त्योहार और सार्वजनिक कार्यक्रम पूरी शांति और सुरक्षा के साथ मनाए जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि अयोध्या अब एक विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी बन रही है. सीएम योगी ने शिक्षा स्वास्थ्य और किसानों के लिए बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं और नए पुलों के निर्माण को जल्द पूरा करने का भरोसा भी दिया.