क्या म्यांमार में भारत ने किया सीक्रेट मिलिट्री अटैक? ULFA ने लगाए बड़े आरोप कहा- 'हमारे3 टॉप लीडर ढेर'
म्यांमार से सामने आई एक बड़ी खबर में उग्रवादी संगठन ULFA (I) ने दावा किया है कि उनके टॉप कमांडर ड्रोन हमले में मारे गए हैं. संगठन ने आरोप लगाया है कि यह हमला भारतीय सेना ने किया, लेकिन सेना ने इस दावे से साफ इनकार कर दिया है.
म्यांमार में उग्रवादी संगठन ULFA (I) यानी यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) ने दावा किया है कि उनके कुछ टॉप लीडर रविवार सुबह एक हमले में मारे गए हैं. संगठन का कहना है कि यह हमला भारतीय सेना ने म्यांमार में ड्रोन के जरिए किया. हालांकि, भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि ऐसा कोई ऑपरेशन उनकी तरफ से नहीं हुआ है और न ही उनके पास इसकी कोई जानकारी है.
ULFA (I) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि रविवार की रात 2 बजे से 4 बजे के बीच म्यांमार में उनके कैंप पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया. इस हमले में लेफ्टिनेंट जनरल नयान मेधी (नायन एसोम) की मौत हो गई और करीब 19 लोग घायल हो गए. संगठन का यह भी कहना है कि इस हमले में ब्रिगेडियर गणेश एसोम और कर्नल प्रदीप एसोम की भी मौत हुई है.
भारतीय सेना ने क्या कहा?
दूसरी ओर, भारतीय सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा है कि हमारे पास इस तरह के किसी ऑपरेशन का कोई इनपुट नहीं है. अगर ऐसा कोई हमला भारतीय सेना ने किया होता, तो हम खुद इसकी जानकारी सामने रखते.
CM हिमंता बिस्वा का बयान
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस खबर को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि असम पुलिस या राज्य सरकार का इस ऑपरेशन से कोई लेना-देना नहीं है और न ही असम की धरती से ऐसा कोई ऑपरेशन किया गया है. अगर सेना ने कोई कार्रवाई की होती, तो वह खुद बयान देती. ULFA (I) की तरफ से अब जवाबी कार्रवाई की धमकी भी दी गई है. संगठन के नेता ईशान एसोम ने कहा है कि वे बदला लेंगे और असम की जनता को इसकी चेतावनी दे दी गई है.
और पढ़ें
- इजरायल के टारगेट पर थे ईरान के राष्ट्रपति, हमले में हुए घायल, नसरल्लाह की हत्या जैसा था अटैक का प्लान
- EX- बॉयफ्रेंड ने बदनाम करने के लिए AI से बनाई अश्लील वीडियो, फिर पैसे कमाने के लिए किया ये घिनौना काम
- India US Trade Deal: टैरिफ टकराव के बीच अमेरिका को बड़ा झटका देने की तैयारी, भारत ने 300+ वस्तुओं की बनाई एक्सपोर्ट लिस्ट