पुलिस के डर से साड़ियों के बंडलों में छुप गए TMC नेता, फिर भी गिरफ्तारी से नहीं मिली राहत; देखें वीडियो
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए एक टीएमसी नेता ने कुछ ऐसा किया, जिसे देख सभी लोग दंग रह गए. सामने आ रहे वीडियो में नेता साड़ियों के बंडलों के बीच छुपे नजर आ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से TMC नेता की गिरफ्तारी का एक अजीब वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीएमसी नेता गिरफ्तारी से बचने के लिए कपड़े की दुकान के स्टोररूम में साड़ियों के बंडलों के बीच छुप गए, लेकिन फिर भी पुलिस की नजरों से बच नहीं सके.
पुलिस ने टीएमसी नेता को उन साड़ियों के बंडलों के बीच से ढूंढ निकाला और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का यह वीडियो हावड़ा के उदयनारायणपुर थाना के बिलासपुर इलाके का बताया जा रहा है. जिसमें टीएमसी के स्थानीय नेता पुलिस से बचने के लिए एक दुकान के स्टोररूम में छुपते नजर आ रहे हैं. लोगों ने उन पर आवास योजना के फंड में जबरन वसूली के आरोप लगाए थे. जिसके बाद मामले की जांच के लिए पुलिस तलाश में पहुंची थी.
इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख सब दंग रह गए. ब्रह्मानंद चक्रवर्ती ने गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों के बंडलों के बीच लेट गए और फिर अपने ऊपर और साड़ियां रखवा दी. जांच करने पहुंची पुलिस को जब शक हुआ तो साड़ियों का ढेर हटाकर जांच शुरू कर दी. इस दौरान ब्रह्मानंद चक्रवर्ती साड़ियों के बंडलों के बीच जमीन पर लेटे नजर आए. इस गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर और गंभीर आरोप
ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के खिलाफ और भी कई आरोप हैं. पुलिस इन मामलों में भी जांच कर रही है. वहीं लोग ऐसे नेताओं के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं. ब्रह्मानंद चक्रवर्ती के खिलाफ कट मनी लेने के अलावा विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान हिंसा फैलाने का भी आरोप है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों का अजीब रिएक्शन भी सामने आ रहा है. कुछ लोग इस वीडियो पर हंसने वाली इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे नेताओं के कारण राज्य का विकास नहीं हो पा रहा था.
और पढ़ें
- 'पेद्दी' विवाद के बीच जान्हवी कपूर के सपोर्ट में आई मेकअप आर्टिस्ट, खोली फिल्म इंडस्ट्री की पोल
- भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर, जानें क्या है ऑपरेशन क्लीन?
- T20 में फिर मिला शुभमन गिल को धोखा, 732 रन बनाने के बावजूद क्यों नहीं मिली जगह? BCCI ने कहा इस पर करो फोकस!