menu-icon
India Daily

पीएम मोदी के पचरंगी पगड़ी के सियासी रंग की कहानी, क्या है राजस्थान से चुनावी कनेक्शन?

PM Modi Rajasthani Turban Politics: पीएम मोदी ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. 15 अगस्त के मौके पर पीएम मोदी ने राजस्थान की मारवाड़ी पचरंगी पगड़ी थी. जिसने लोगों को काफी आकर्षित किया.

Avinash Kumar Singh
पीएम मोदी के पचरंगी पगड़ी के सियासी रंग की कहानी, क्या है राजस्थान से चुनावी कनेक्शन?

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. वैसे तो हर 15 अगस्त के मौके पर पीएम के परिधान और पगड़ी चर्चा के केंद्र में रहती है. इस बार भी पीएम मोदी ने राजस्थान की मारवाड़ी पचरंगी पगड़ी थी. जिसने लोगों को काफी आकर्षित किया.पीएम ने राजस्थानी बांधनी वाली पीली और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी. अब इस राजस्थानी पगड़ी को सियासी रंग दिया जा रहा है.कहा जा रहा है कि यह पगड़ी राजस्थान के मारवाड़ी लोगों की ओर से पहनी जाती है.

पीएम मोदी के इस पगड़ी को लेकर सियासी चर्चाएं शुरु हो गयी है. इसकी वजह राजस्थान में होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव है. पीएम के राजस्थानी साफे को इसी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपनी खोई हुई सत्ता वापस पाने की कोशिशों में जुटी हुई है वहीं कांग्रेस फिर से सरकार में वापसी करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में पीएम मोदी की ओर से 15 अगस्त के मौके पर राजस्थान की मारवाड़ी पचरंगी पगड़ी पहनने को लेकर सियासत तेज हो चली है.

यह भी पढ़ें: "विपक्ष में रहते तड़प ऐसी जैसे बिना पानी के मछली....", खड़गे के लाल किले न पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान

दरअसल अपनी विरासत और सांस्कृतिक शहर के लिए जाना जाने वाला शहर राजस्थान में पगड़ी पहनने का एक अगल ही चलन रहा है. बूढ़े हो या युवक सभी रंग बिरंगे पगड़ी में होते है. यहां कई तरह के पगड़ी है लेकिन इसमें मारवाड़ी साफा का अपने आप में पुराना इतिहास रहा है. ऐसे में पीएम मोदी का राजस्थान की मारवाड़ी पचरंगी पगड़ी पहनने को चुनावी नजरिये से देखा जा रहा है.

साल 2014 में पीएम ने लाल रंग की पगड़ी पहनी थी जिसके किनारे पर हरे रंग की डिजाइन बनी हुई थी. इनके इस पगड़ी को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद 2015 में डार्क पीले रंग की, 2016 में गुलाबी और पीले रंग के साफे से बनी पगड़ी, साल 2017 में गहरी लाल और पीले रंग की पगड़ी जिसमें सुनहरी रंग की पट्टी बनी हुई हैं. साल 2018 में केसरिया और लाल रंग की पगड़ी, 2019 में मल्टी कलर पगड़ी, साल 2020 में केसरिया और क्रीम रंग, साल 2021 में कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी, 2022 में  तिरंगे प्रिंट की पगड़ी पहनी हैं.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक, ब्रिटिश नहीं स्वदेशी हथियारों से दी गई सलामी, देखें वीडियो