मिडिल ईस्ट में बढते तनाव के बीच एयरलाइंस ने शुरू किए लिमिटेड ऑपरेशन, दुबई और अबू धाबी से भारत पहुंची कई फ्लाइट्स

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण हजारों यात्री फंसे हुए है. केंद्र सरकार और एयरलाइन द्वारा यात्रियों को बाहर निकालने के लिए खास ऑपरेशन शुरू की है.

X (@ani_digital)
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव का असर दूसरे देशों में रह रहे हजारों भारतीयों पर देखने को मिल रहा है. हालांकि यात्रियों को राहत देने के लिए एयरलाइंस ने लिमिटेड ऑपरेशन शुरू किया है. दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए लिमिटेड फ्लाइट शुरू किए गए हैं. 

ईरान में अमेरिका और इजरायल हमले की वजह से मिडिल ईस्ट में काफी रुकावट आई थी. लेकिन एक बार फिर से सावधानी पूर्वक से यात्रा शुरू की जा रही है. आज अबू धाबी की फ्लाइट दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां पैसेंजर्स ने खाड़ी के ऊपर तनावपूर्ण माहौल के बारे में बताया.  

यात्रियों ने बताया अपना एक्सपीरिएंस 

अपनी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि मैं जंग देख रहा हूं. मैंने कभी ऐसी चीजें महसूस नहीं कीं, मेरा सपना इंडियन आर्मी में शामिल होना था. लेकिन जब मैंने यह जंग देखी, तो मुझे लगा, ये लोग इन हालात का सामना कैसे करेंगे? वे किन चुनौतियों का सामना करेंगे? दुबई से लौटे यात्री ने कहा कि हम देख सकते थे कि मिसाइलें लगातार इंटरसेप्ट हो रही थीं.

एयरस्पेस बहुत बिजी है, हालांकि अबू धाबी में कोई खास असर नहीं दिखा. वहीं एक व्यक्ति ने बताया कि दुबई से हमारी USA के लिए एक फ्लाइट थी. जब वह टेक ऑफ नहीं हुई, तो हमें लगा कि फ्लाइट में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं. 7-8 घंटे बाद, हमें बताया गया कि युद्ध छिड़ गया है. जिसके बाद एमिरेट्स की बसें आईं और सभी पैसेंजर्स को होटलों तक ले गईं, जैसे ही हमें पता चला कि मुंबई के लिए फ़्लाइट जाएगी, हमने तुरंत उनसे कॉन्टैक्ट किया और यहां आ गए. 

यात्रियों की मदद की कोशिश 

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि गल्फ में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय मिशन संपर्क में है. राज्य सरकार द्वारा मदद की कोशिश की जा रही है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने सोमवार शाम को कहा कि वह इलाके के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस की बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रही है. आज यानी 3 मार्च को सऊदी अरब के अलग-अलग शहरों से भारत के लिए  10 स्पेशल फ्लाइट्स चलाने का प्लान है. मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा कि इंडिगो ने फंसे हुए पैसेंजर्स को वापस लाने के लिए 3 मार्च को जेद्दा से भारत के लिए स्पेशल रिलीफ ऑपरेशन का प्लान बनाया है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से सभी देश अपने-अपने यात्रियों को लेकर चिंतित है.