Amir Khan Muttaqi India Visit: भारत पहुंचे तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी, जयशंकर से करेंगे मुलाकात

Amir Khan Muttaqi India Visit: अफगानिस्तान के तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत आ चुके हैं. इस दौरान वो भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. 

X (Twitter)
Shilpa Srivastava

Amir Khan Muttaqi India Visit: अफगानिस्तान के तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत आ चुके हैं. इस दौरान वो भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इनकी मुलाकात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जैसे अन्य शीर्ष भारतीय नेताओं से भी हो सकती है. बता दें कि यह पहली बार है जब कोई वरिष्ठ तालिबानी नेता आधिकारिक तौर पर भारत का दौरा कर रहा है. 

बता दें कि भारत, दुनिया के अधिकांश देशों की तरह, तालिबान सरकार को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं देता है. लेकिन इस यात्रा को किसी नए काम या फिर संबंध बनाने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है. वह पांच सदस्यीय टीम के साथ भारत आए हैं. इसमें तालिबान सरकार के विदेश और व्यापार विभागों के महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल हैं.

कुछ इस तरह रहेगा आमिर खान मुत्ताकी का प्लान: