IPL 2026

बेटे ने मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला, कुसूर इतना था कि पत्नी के सामने कर दी थी बेइज्जती

माता-पिता उसी दिन अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के बाद घर लौटे थे. घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बेटे को फटकारा और उसकी पत्नी के सामने ही उसे अपशब्द कहे

x
Sagar Bhardwaj

महाराष्ट्र में एक शख्स ने कथित तौर पर मूसल से पीट-पीटकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी. उनका कुसूर बस इतना सा था कि उन्होंने अपने बेटे की उसकी पत्नी के सामने बेइज्जती कर दी थी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
यह घटना शनिवार दोपहर को धुले के शिवपुर स्थित महावीर सोसाइटी में घटी.

पत्नी के सामने कर दी थी बेइज्जती

माता-पिता उसी दिन अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के बाद घर लौटे थे. घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बेटे को फटकारा और उसकी पत्नी के सामने ही उसे अपशब्द कहे जिससे आरोपी बेटा आग बबूला हो गया और उसने घर में रखी मूसल को अपने माता-पिता के सिर पर दे मारा.

मौके पर ही हो गई मां-बाप की मौत

हमले में आरोपी की मां रंजुदेवी महतो और पिता इंद्राराम महतो गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी चंद्न इंद्रराम मेहतो ने घटनास्थल से भागने का प्रयास किया लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.