T20 World Cup 2026

'बंद करो अल्पसंख्यक मोर्चा, सबका साथ सबका विकास की जरूरत नहीं...', ये क्या बोलने लगे शुभेंदु अधिकारी?

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने फिर से बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमें सबका साथ और सबका विकास की बात करने की जरुरत नहीं है. हमारे साथ जो देगा हम उसका साथ देंगे. हमें अल्पसंख्यक मोर्चे की भी जरूरत नहीं है.  पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा अपने कई भाषणों में दे चुके हैं. 

Social Media
India Daily Live

पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष  के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमें सबका साथ और सबका विकास की बात करने की जरुरत नहीं है. जो हमारा साथ देगा हम उसका साथ देंगे. अब हम कहेंगे 'जो हमारा साथ, हम उनके साथ' सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करो. अल्पसंख्यक मोर्चा की भी जरूरत नहीं है. 

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम जीतेंगे, हम हिंदूओं को बचाएंगे और संविधान को बाचाएंगे. आप सब ने भी नारा भी दिया कि सबका साथ, सबका विकास. हम कहते हैं अब हम ये सब नहीं कहेंगे. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, जो हमारे साथ, हम उसके साथ. सबका साथ, सबका विकास बंद करो. हमें अल्पसंख्यक मोर्चे की भी जरूरत नहीं है.  पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा अपने कई भाषणों में दे चुके हैं. 

हिंदूओं को वोट डालने नहीं दिया जाता

अपने भाषण में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमें चुनावों में वोट नहीं डालने दिया जाएगा, क्योंकि हम हिंदू हैं. जिहादी घर के सामने बैठे रहते हैं. पुलिस भी कुछ नहीं करती. हमें जागने की जरुरत है. मैं इस साइंस सिटी में बैठा हूं. 10 किलोमीटर दूर घटकपुर और भांगर में चार हिंदू इलाके हैं. दोनों क्षेत्रों के हिंदुओं को वोट देने की अनुमति नहीं थी. 

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम बंगाल में लोकतंत्र चाहते हैं. कई इलाकों में हिंदूओं को वोट देने की अनुमति नहीं है. हम चाहते हैं कि केंद्रीय बलों को वोटर कार्ड देखने का अधिकार दिया जाए. मैं गवर्नर के पास गया. राष्ट्रपति को मेल किया. मैं कहना चाहूंगा कि पश्चिम का संविधान खत्म हो गया है. हम संविधान बचाना चाहते हैं. 

टीएमसी से बीजेपी में आए थे शुभेंदु अधिकारी

पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान सबका सात सबका विकास का नारा दिया था. अधिकारी का ये बयान प्रधानमंत्री मोदी के उस नारे से अलगाव रखता है जो उन्होंने 2014 में सत्ता में आने के बाद दिया था. शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं, उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों में सीएम ममता बनर्जी के को नंदीग्राम सीट से हराया था.