गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों में भरें देश भक्ति की भावना, देशप्रेमी बनेंगे आपके बच्चे
How to make children patriots: हर देशवासियों का यह सपना होता है कि उनके बच्चों में भी देश भक्ति का भाव हो. इसी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आपको अपने बच्चों में देशभक्ति जगाने में आसानी होगी.
How to make children patriots: 26 जनवरी को हर भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है. देश के सभी स्कूलों में इस दिन खास कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस दिन बच्चे झंडा वंदन और ध्वाजरोहण जैसे कई कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं. हर देशवासियों का यह सपना होता है कि उनके बच्चों में भी देश भक्ति का भाव हो. इसी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आपको अपने बच्चों में देशभक्ति जगाने में आसानी होगी.
बच्चों को सुनाएं आजादी की कहानी
बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए आप उन्हें यह बताएं कि हर साल मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस का क्या महत्व है. अपने बच्चों को आजादी का मतलब समझाएं. उन्हें बताएं कि जब देश में अंग्रेजी हुकूमत थी तो लोगों को क्या परेशानियां थी. अपने बच्चों को यह भी बताएं की रिपब्लिक डे और इंडिपेंडेंस डे में क्या फर्क होता है.
आजादी के लिए किए गए संघर्ष को सुनाएं
अपने बच्चों तो यह बताएं कि हमारा देश भारत जब गुलाम था तो उसे आजाद कराने के लिए किस-किस तरह से संघर्ष करना पड़ा था. अपने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के नेताओं के बारे में जरूर बताएं. आजादी के लिए किए गए संघर्ष की कहानी में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करें.
देश का ख्याल रखना सिखाए
अपने बच्चों को समझाएं कि आजादी मिलने के बाद अब देश के प्रति उनका क्या कर्तव्य है. अपने बच्चों को बताएं कि प्रत्येक नागरिक का सबसे पहला कर्तव्य है कि वह संविधान का पालन करे और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें. स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों के प्रति सम्मान रखें. भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करें. देश की रक्षा करें.