कौन हैं RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा, जिन्हें शक्तिकांत दास का बनाया गया उत्तराधिकारी
केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय में सचिव (राजस्व) संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का अगला गवर्नर नियुक्त किया है. बता दें कि, मल्होत्रा शशिकांत दास की जगह लेंगे. जो कि जी बेनेगल रामा राव के 7 साल से ज्यादा कार्यकाल के बाद दूसरे सबसे लंबे समय तक आरबीआई के गवर्नर रहे.
केंद्र की मोदी सरकार ने राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को अगला रिजर्व बैंक गवर्नर नियुक्त किया है.1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी मल्होत्रा, शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल मंगलवार (10 दिसंबर, 2024) को खत्म हो रहा है. बता दें कि, मल्होत्रा आरबीआई के 26वें गवर्नर के तौर पर काम करेंगे. हालांकि, इससे पहले साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र ने रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रुप में नामांकित किया था.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजस्व सचिव संजय मलोथरा को 9 दिसंबर को तीन साल की अवधि के लिए आरबीआई गवर्नर नियुक्त किया गया. आधिकारिक बयान में इस निर्णय की घोषणा की गई. वहीं, अपने 33 साल से ज्यादा के करियर में नेतृत्व और उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले मल्होत्रा ने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि सहित कई क्षेत्रों में काम किया है.