T20 World Cup 2026

Alwar: मॉब लिंचिंग से दहल उठा राजस्थान, लकड़ी काटने गए युवकों को भीड़ ने पीटा, 1 की मौत

Rajasthan Alwar News: अलवर जिले से मॉब लिंचिंग की खबर है. बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने गए तीन मुस्लिम युवकों की भीड़ ने पिटा. इसमें एक युवक की मौत हो गई है.

Gyanendra Tiwari

नई दिल्ली. राजस्थान के अलवर जिले से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक भीड़ ने लकड़ी काटने गए मुस्लिम युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है. इस खबर से पूरा का पूरा राजस्थान दहल गया है. तीन लड़कों को ने भीड़ा ने जमकर पीटा. इसमें दो अन्य युवक बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं. 

आरोप है कि दर्जन भर से ज्यादा लोग लकड़ी काटने गए तीन मुस्लिम युवकों को रोककर उनकी पिटाई शुरू कर दी. मारे गए मुस्लिम युवक की पहचान वसीम के रूप में गई है. पुलिस के मुताबिक वसीम की उम्र करीब 27  साल थी.

यह भी पढ़ें -  दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत

मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है. छानबीन शुरू कर दी गई है. यह घटना गुरवार की रात और शुक्रवार की सुबह की बताई जा रही है.

घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. पुलिस और एफएसएल की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर सबूत जुटा रही हैं. ये पूरी घटना राजस्थान के अलवर जिले के हरसौरा थाना इलाके के नारोल गांव का बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक पिकअप गाड़ी से जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर पीटना शुरू कर दिया. इस हमले में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे. एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

वन विभाग के कर्मचारी भी शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भीड़ में वन विभाग के कर्मचारियों के शामिल होने की भी खबर सामने आ रही है. एफआईआर लिखाने वाले पीड़ित वसीम खान के पिता तैय्यब खान के अनुसार उनके बेटे ने एक लड़की खरीदी थी. तीनों युवक लकड़ी भर रहे थे तभी रात 10 बजे के आसपास उन्हें जानकारी मिली की वन विभाग की गाड़ी आ रही है तो तीनों वहां से चल दिए. वन विभाग की गाड़ी ने इनका पीछा किया. 

तीनों मुस्लिम युवक कुछ ही दूर पहुंचे थे की एक जेसीबी ने उनका रास्ता रोक दिया. पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक गाड़ी रुकने के बाद जेसीबी से कुछ लोग निकले और वन विभाग की गाड़ी से भी कुछ लोग निकले और तीनों युवकों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें - कबाड़ी नाला इलाके की एक दुकान में जोरदार धमाका, 2 लोगों की मौत, इतने घायल