'गंदगी, लाइसेंस, खराब सामान...', Blinkit के वेयरहाउस पर छापेमारी में जो मिला, वो होश उड़ा देगा
Raid In Blinkit Warehouse: तेलंगाना फूड सेफ्टी विभाग ने ब्लिंकिट के वेयरहाउस पर छापा मारा गया है. फूड सेफ्टी कमिश्नर ने ट्वीट कर इसका जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि गोदाम में कई मानकों का उल्लंघन किया जा रहा रहा था.
Raid In Blinkit Warehouse: बढ़ते डिजिटल युग में हर चीज आसान हो गई है. बड़ी मशीनरी हो या रोजमर्रा के किराने का सामान सब एक क्लिक में आपके हाथ में होता है. शहरों में इसका चलन काफी बढ़ा है. रेडीमेट फूड के बाद अब लोग सब्जियां और किराना भी ऑनलाइन करने लगे है. इसी कारण कई ऐसे लोग आए हैं जो ऐप के जरिए सुविधाएं दे रहे हैं. हालांकि, कई बार ये मानकों का उल्लंघन भी करते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है तेलंगाना में जहां ब्लिंकिट के वेयरहाउस पर छापा मारा गया है.
Blinkit के वेयरहाउस पर तेलंगाना फूड सेफ्टी विभाग ने छापा मार कार्रवाई की है. इसमें कई मानकों का उल्लंघन पाया है. इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फूड सेफ्टी विभाग के फूड सेफ्टी कमिश्नर ने दी है.
Also Read
टीम के छापे में मिली अव्यवस्था
टास्क फोर्स टीम ने 05 जून 2024 को मेडचल मलकाजगिरी जिले के देवर यमजल में 𝗕𝗹𝗶𝗻𝗸𝗶𝘁 𝗪𝗮𝗿𝗲𝗵𝗼𝘂𝘀𝗲 में निरीक्षण किया. यहां भारी लापरवाही पाई गई. टीम को जो मिला वो इस तरह है.
- परिसर बहुत अव्यवस्थित, गंदगी थी और भंडार रैक पर धूल भरे थे
- कोई फॉस्टैक प्रशिक्षु उपलब्ध नहीं है
- खाद्य संचालक बिना हेडगियर, दस्ताने के पाए गए
- खाद्य संचालकों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हैं
- खाद्य उत्पादों के साथ कॉस्मेटिक उत्पादों को संग्रहीत किया गया था
- लेबल पर उल्लिखित पते के संबंध में होल फार्म का लाइसेंस एफएसएस अधिनियम के अनुसार नहीं था.
नोटिस भेजा जाएगा
कमिश्नर ने बताया कि कामाक्षी फूड्स द्वारा निर्मित उत्पादों का लाइसेंस एक्सपायर पाया गया. इसलिए वीएसआर के उत्पाद यानी सूजी, कच्चा मूंगफली का मक्खन, मैदा, पोहा, बेसन और बाजरा जिसकी कीमत 30 हजार रुपये है, जब्त कर लिए गए.
संक्रमित रागी आटा और 52 हजार रुपये की कीमत की तूर दाल जब्त की गई और नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए. नोटिस जारी किया जाएगा और तदनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.