IPL 2026

कांग्रेस को मुस्लिमों से उम्मीद, राहुल गांधी ने पेश किया यह खास प्लान; बोले- मुस्लिम मुद्दों को धार दें

राहुल गांधी ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में मुस्लिम मुद्दों को सीधे मुस्लिमों से जोड़कर उठाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ‘अल्पसंख्यक’ शब्द की बजाय ‘मुस्लिम’ शब्द के इस्तेमाल से परहेज नहीं होना चाहिए.

Social Media
Dhiraj Kumar Dhillon

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चाहते हैं कि मुस्लिमों से जुड़े मुद्दों का धार दी जाए. उन्होंने रविवार को पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की मीटिंग में इस बात पर भी नाराजगी जताई कि अक्सर मुस्लिमों से जुड़े मामलों को अल्पसंख्यक का संबोधन मुद्दे की धार को कुंद कर देता है, आगे से ऐसे किसी भी मामले को सीधे म‌ुस्लिमों का मामला कहा जाए और प्रयास किया जाए उसमें मुस्लिमों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जाए. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने दलित, ओबीसी और सामान्य वर्ग के मुद्दों को भी उनकी पहचान से जोड़कर धार देने अपनी कार्यकर्ताओं से की है.

बोले- मुस्लिम शब्द से बचने की जरूरत नहीं 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने मीटिंग में साफ कहा कि कांग्रेस को मुस्लिम शब्द के प्रयोग से परहेज करने की जरूरत नहीं है, माइनॉरिटी या अल्पसंख्यक शब्द का इस्तेमाल सीमित करें. बैठक में कांग्रेस नेता ने कहा है कि अल्पसंख्यक विभाग मुस्लिमों के ल‌िए एक मजबूत मंच तैयार करे, संगठन में भी मुस्लिमों की पर्याप्त भागीदारी सुनिश्चित हो. इसके लिए हमें पूरी मेहनत से काम करना है.

ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने बैठक में कहा है कि वोट चोरी के मुद्दे पर पहले तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी उनके साथ नहीं थीं लेकिन अब उन्होंने भी वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन करने का मन बना लिया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि असम और पश्चिम बंगाल चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न नहीं कराए गए. कांग्रेस नेता ने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए कहा कि स्थिति बहुत खराब है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में इस स्थिति को बहुत समय तक संभालने की क्षमता नहीं है.