'फ्यूचर आपका कैसा है...', राहुल गांधी ने पीएम मोदी-अडानी का लिया इंटरव्यू, आपने मिस तो नहीं किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी पर एक चौंकाने वाला इंटरव्यू लिया है. जिसमें वह दोनों के संबधों को लेकर सवाल कर रहे हैं. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
Rahul Gandhi Interview: राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गौतम अडानी का एक मजाकिया साक्षात्कार लिया है. जिसमें उन्होंने कई अहम सवाल उठाए. इस इंटरव्यू में अडानी ने अपने और मोदी के रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाली टिप्पणी की, जब उन्होंने कहा, "मैं जो चाहता हूं, मेरा दोस्त वह करता है." फिलहाल, यह सचमुच का इंटरव्यू नहीं है. इसमें दो शख्स पीएम मोदी और अडानी का मुखौटा पहने हुए हैं और राहुल के सवालों का जवाब दे रहे हैं.
राहुल गांधी की तरफ से किए जा रहे सवाल और अडानी की तरफ से दिए जवाबों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अडानी के बयान ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि यह बयान मोदी और अडानी के करीबी संबंधों को लेकर चल रही चर्चाओं को और तेज कर देता है. प्रधानमंत्री मोदी और गौतम अडानी के बीच व्यक्तिगत और व्यापारिक रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद और सवाल उठते रहे हैं, और अडानी का यह बयान इस चर्चा को एक नया मोड़ दे सकता है.
राहुल गांधी पहले भी अडानी को लेकर उठाते रहे हैं सवाल
राहुल गांधी ने इस बयान पर सवाल करते हुए पूछा कि क्या अडानी का यह कहना प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों पर उनका प्रभाव बताता है. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या यह रिश्ते राष्ट्रीय हितों के खिलाफ तो नहीं जाते, खासकर जब अडानी ग्रुप के खिलाफ कई जांचें चल रही हैं और उनके व्यापारिक मामलों पर सवाल उठते रहे हैं.
कांग्रेस की तरफ से विरोध का तरीका
अडानी ने इस पर खुलकर जवाब देते हुए कहा, "मेरा संबंध पीएम मोदी से बहुत व्यक्तिगत है, और जो मैं चाहता हूं, वह वह करते हैं." हालांकि, उन्होंने इस बयान को किसी तरह की राजनीतिक या व्यापारिक साजिश से जोड़ने से इंकार किया और इसे केवल व्यक्तिगत मित्रता का हिस्सा बताया. फिलहाल, इस वीडियो को कांग्रेस की तरफ से विरोध की तरह से पेश किया जा रहा है.
और पढ़ें
- Baaghi 4 New Poster: 'हर आशिक में एक खलनायक', बागी 4 के नए पोस्टर में खून से लतपथ संजय दत्त को देख निकल जाएगी चीख
- Parliament Session: जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुआ संग्राम
- Walmart News: भगवान गणेश की तस्वीर वाली अंडरवियर-पैंटी बेच रही थी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, हिंदुओं के आक्रोश के बाद उठाया ऐसा कदम