Budget 2026

‘VIP कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए’, महाकुंभ में भगदड़ के बाद राहुल गांधी ने किया X पर पोस्ट

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान का आयोजन किया गया था. इस खास मौके पर 10 करोड़े से भी ज्यादा श्रद्धालुओं पवित्र संगम में डुबकी लगाने पहुंचे थे. इसी दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए. इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है.

Social Media
Shanu Sharma

Rahul Gandhi Reaction on Maha Kumbh stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इस घटना को कुप्रबंधन का नतीजा बताया है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बजाय वीआईपी मूवमेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था. 

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने घटना में घायल हुए परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताई है. साथ ही आने वाले अमृत स्नान को लेकर चिंता जाहीर की है. इस घटना के बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को पीड़ित परिवारों की मदद करने की सलाह दी है. 

मौनी अमावस्या पर जन सैलाब

मौनी अमावस्या के खास मौके पर अमृत स्नान के लिए करोड़ों लोग प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक आधी रात में भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई और इसमें कुछ लोग घायल हो गए. इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने इस घटना के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार बताया है. 

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अभी महाकुंभ कई और दिनों तक चलने वाला है. जिसमें कई अमृत स्नान होने वाले हैं. आज जैसी दुखद घटना फिर दोबारा ना हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए.

क्या बोले सीएम योगी?

इस घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु अपने आसपास के घाट पर स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालने करें और व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दे. इसके अलावा उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है.'