घर से प्रेमी के साथ भागी लड़की, तो भड़के परिजन; लड़के की बहन से किया गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली लड़की, पंजाब के लुधियाना में रहने वाले प्रेमी के साथ अप्रैल में घर से भाग गई. लड़की के घर से जाने के बाद भड़के उसके परिजन लड़के के घर पहुंचे और उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया. इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना लिया. धमकी दी कि अगर मामले की जानकारी किसी को दी तो वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे.
Punjab Crime News: पंजाब में प्रेमी जोड़े के भागने के बाद लड़की के पिता और रिश्तेदारों ने लड़के की बहन के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला. इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया और वारदात की जानकारी पुलिस को देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी. आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि पीड़िता पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है.
पुलिस ने रविवार को बताया कि मुख्य आरोपी ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ मिलकर एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप किया. आरोपियों ने वारदात को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि मुख्य आरोपी की बेटी पीड़िता के भाई से प्यार करती थी और शादी के लिए दोनों घर से भाग गए थे. लड़की के भागने के बाद उसके परिजन ने अपने अपमान का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने बताया कि हालांकि ये घटना 1 मई को हुई थी, लेकिन पीड़िता इतनी सदमे में थी कि वो लंबे समय तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी. उन्होंने बताया कि गैंगरेप के सदमे से उबरने और स्थिर होने के बाद ही पीड़िता शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंची.
Also Read
आरोपियों में लड़की के पिता, चाचा और भाई शामिल
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से टिब्बा रोड पुलिस स्टेशन में लड़की के पिता, चाचा और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. आरोपियों में लड़की के पिता रविंदर सिंह, उसके भाई वरिंदर सिंह, बेटे अमन सिंह और एक अन्य सहयोगी संतोष सिंह शामिल है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका भाई और मुख्य आरोपी रविंदर की बेटी इस साल अप्रैल में भाग गए थे.
चारों आरोपी 1 मई को लड़की की तलाश में उसके घर पहुंचे. जब लड़की और मेरा भाई नहीं मिला, तो आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया और बदला लेने के लिए उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे और वायरल कर देंगे. पुलिस ने बताया कि पीड़िता दो बच्चों की मां है.