ब्रुनेई और सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी, क्या है इस यात्रा का एजेंडा? समझिए पूरी बात
पीएम मोदी आज से तीन दिवसीय दौरे पर ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए रवाना हुए हैं. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया ने आमंत्रण भेजा था. यहां से पीएम मोदी सिंगापुर भी जाएंगे.
PM Modi Brunei-Singapore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया ने न्योता दिया था. ब्रुनेई के बाद पीएम मोदी सिंगापुर रवाना होंगे. यह दौरा 4-5 सितंबर के बीच होगा.
इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'अगले दो दिन ब्रूनेई और सिंगापुर की यात्रा करूंगा. भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित होगा. भारत और ब्रुनेई के राजनयिक संबंध कायम होने के 40 साल पूरे हो गए हैं. सुल्तान हाजी बोल्किया से मुलाकात करूंगा'.
पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा कितना अहम है?
पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा रक्षा साझेदारी के लिए अहम है. दोनों देश इस क्षेत्र में सहयोग के लिए एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाना चाहते हैं.भारत और ब्रुनेई के ऊर्जा क्षेत्र और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी सहयोग का विस्तार करने की उम्मीद है.