Independence Day 2023: मल्टीकलर राजस्थानी पगड़ी.. देखिए इस बार पीएम मोदी के साफे में क्या है खास
Independence Day 2023: साल 2014 से पीएम मोदी हर साल लाल किले पर देश को संबोधन कर रहे हैं और ऐसे में हर साल वह अलग-अलग टोपी पहने दिखाई दिए है. अब इस बीच पीएम ने इस साल पीली रंग की शानदार टोपी पहनी हुई है.
नई दिल्ली: आज हमारे देश को आजाद हुए 76 साल हो गए हैं और आज के दिन देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले से झंडा फहराया है. पीएम मोदी अक्सर अपने पहनावे और बोली से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेते हैं. इस बार सबका ध्यान इनकी टोपी पर जा रहा है जो कि काफी सुंदर है. साल 2014 से पीएम मोदी हर साल लाल किले पर देश को संबोधन कर रहे हैं और ऐसे में हर साल वह अलग-अलग टोपी पहने दिखाई दिए है. अब इस बीच पीएम ने इस साल पीली रंग की शानदार टोपी पहनी हुई है.
साल 2014 से पगड़ी ने खींचा हैं ध्यान
साल 2014 में पीएम ने लाल रंग की पगड़ी पहनी थी जिसके किनारे पर हरे रंग की डिजाइन बनी हुई थी. इनके इस पगड़ी को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद 2015 में डार्क पीले रंग की, 2016 में गुलाबी और पीले रंग के साफे से बनी पगड़ी, साल 2017 में गहरी लाल और पीले रंग की पगड़ी जिसमें सुनहरी रंग की पट्टी बनी हुई हैं. साल 2018 में केसरिया और लाल रंग की पगड़ी, 2019 में मल्टी कलर पगड़ी, साल 2020 में केसरिया और क्रीम रंग, साल 2021 में कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी, 2022 में तिरंगे प्रिंट की पगड़ी पहनी हैं.