menu-icon
India Daily

5 साल में कितनी बढ़ी PM मोदी की संपत्ति, कहां-कहां से होती है कमाई सब जान लीजिए

PM Modi Income: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने एफिडेविट में अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है.

India Daily Live
5 साल में कितनी बढ़ी PM मोदी की संपत्ति, कहां-कहां से होती है कमाई सब जान लीजिए

PM Modi Income: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मई मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान उनके साथ चार स्थानीय प्रस्तावक और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे. इस दौरान दिए गए हलफनामे में पीएम मोदी ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है. 

इसमें उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दी है. पीएम मोदी ने यह भी बताया है कि उन्होंने पैसे कहां पर इंवेस्ट कर रखे हैं. आइए जानते हैं कि पिछले पांच सालों में पीएम मोदी की संपत्ति कितनी बढ़ी या घटी है. हलफनामे के अनुसार, पीएम मोदी की इनकम का सोर्स सैलरी और सेविंग्स पर मिला ब्याज रहा है. उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में 3 लाख 33 हजार 179 रुपये का टैक्स भी भरा है.

कितना है पीएम मोदी के पास कैश?

हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के पास 31 मार्च 2024 तक 24,920 रुपये कैश था. उन्होंने 13 मई को 28,000 रुपये कैश निकाले भी थे. यानी उनके पास हलफनामा दाखिल करने तक कुल 52,920 रुपये का कैश है.

PM Modi Net Worth
PM Modi Income

पीएम मोदी के पास कितना है डिपॉजिट?

डिपॉजिट की बात करें तो पीएम के खाते में 13 तक गांधी नगर के एसबीआई अकाउंट में 73,304 रुपये और एसबीआई वाराणसी में उनके खाते में 7,000 रुपये और उनके पास 2,85,60,338 रुपये की एफडी भी है.

नहीं है कोई कार

पीएम मोदी ने नेशनल सेविंग स्कीम में 9,12,398 रुपये का निवेश किया हुआ है. उन्होंने कोई पर्सनल लोन नहीं लिया है. उनके पास अपनी कोई कार भी नहीं है. इसके साथ ही उनके पास अपनी कोई जमीन भी नहीं है.

पीएम मोदी के पास गोल्ड रिंग

वहीं, पीएम मोदी के पास 4 गोल्ड रिंग हैं. उनका पूरा वजन 45 ग्राम है. इनकी कीमत लगभग 2,67,750 रुपये है. एफिडेविट के मुताबिक पीएम मोदी की कुल संपत्ति 3,02,06,889 रुपये की है.

2019 में कितनी थी पीएम की इनकम?

2018-19 में पीएम मोदी की इनकम 11 लाख के आसपास थी. 2019 में 17 लाख के आसपास थी. 2020 में 17 लाख के आसपास थी. 2021 में उनकी इनकम 15,41,870 रुपये थी. 2022 में पीएम मोदी की इनकम 23,56,080 रुपये थी.