menu-icon
India Daily

'केजरीवाल के घर स्वाति मालीवाल से हुई थी बदसलूकी...', अब संजय सिंह ने ही मान ली सारी बात

आम आदमी पार्टी ने स्वीकार किया है कि पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव ने दुर्व्यवहार किया था.

India Daily Live
'केजरीवाल के घर स्वाति मालीवाल से हुई थी बदसलूकी...', अब संजय सिंह ने ही मान ली सारी बात

आम आदमी पार्टी ने स्वीकार किया है कि पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव ने दुर्व्यवहार किया था. मंगलवार को आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और वह इस पर उचित कार्रवाई करेंगे.

यह घटना निंदनीय

संजय सिंह ने कहा कि यह घटना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं. जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं तभी उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था. अरविंद केजरीवाल इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे.

हम सब स्वाति मालीवाल के साथ

उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल पार्टी की पुरानी और सीनियर लीडर में से एक हैं, उन्होंने देश और समाज के लिए बड़े-बड़े काम किये हैं. हम सब उनके साथ हैं.

क्या था पूरा मामला
आप नेता स्वाति मालीवाल ने सोमवार को सीएम केजरीवाल के निजी सचिव पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था. सोमवार को वह मामले की शिकायत करने सिविल लाइंस थाने में पहुंची थीं हालांकि वह बिना कोई शिकायत दर्ज कराए वहां से चली गईं.

बीजेपी ने काटा था बवाल
वहीं बीजेपी ने इस मामले को मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था. भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि दिल्ली का मुख्यमंत्री अपने घर में बैठकर पहले मुख्य सचिव को पिटवाता है, अब महिलाओं को पिटवा रहा है. उन्होंने कहा कि मालीवाल अपनी बातों को स्पष्ट रखने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कुछ ऐसे सवाल पूछे जो केजरीवाल को रास नहीं आ रहे हैं. मैं इस घटना की निंदा करता हूं और जांच की मांग करता हूं.   किसी भी महिला के साथ अगर इस तरह की बात होती है तो उसको न्याय मिलना चाहिए.