Mann Ki Baat: 'लोकल फॉर वोकल' पर जोर, दिल्ली में 'अमृत वाटिका' का निर्माण, जानिए 'मन की बात' में क्या-क्या बोले PM मोदी

PM Modi mann ki baat live update: प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को पीएम मन की बात के जरिए देश की जनता को संबोधित करते हैं.

Gyanendra Tiwari

PM Modi mann ki baat live update: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात का का 106वें कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं. अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने महात्मा गांधी की जन्म जंयती पर हुई खादी की रिकॉर्ड बिक्री को लेकर की. प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को पीएम मन की बात के जरिए देश की जनता को संबोधित करते हैं.

गुरु गोविन्द जी की पुण्यतिथि को लेकर बोले पीएम मोदी

गुरु गोविन्द जी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा- " 30 अक्टूबर को  गुरु गोविन्द जी की पुण्यतिथि भी है. हमारे गुजरात और राजस्थान के आदिवासी और वंचित समुदायों के जीवन में गोविन्द गुरु जी का बहुत विशेष महत्व रहा है. गोविन्द गुरु जी को भी मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. नवंबर महीने में हम मानगढ़ नरसंहार की बरसी भी मनाते हैं. मैं उस नरसंहार में, शहीद मां भारती की, सभी संतानों को नमन करता हूं."

 

जनजाति गौरव दिवस मनाएगा देश

पीएम मोदी ने कहा-  "15 नवंबर को पूरा देश जनजाति गौरव दिवस मनाएगा.' यह विशेष दिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती से जुड़ा है। भगवान बिरसा मुंडा हम सब के हृदय में बसे हैं. सच्चा साहस क्या है और अपनी संकल्प शक्ति पर अडिग रहना किसे कहते हैं, ये हम उनके जीवन से सीख सकते हैं."

कई भाषाओं में होता है प्रसारण

पीएम के मन की बात कार्यक्रम भारत में 22 भारतीय भाषाओं और 29 भारतीय बोलियों में 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है. इसके अलावा यह फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित होता है.