पीएम मोदी की अपील का असर, मारुति सुजुकी ने कर्मचारियों के लिए लागू किया वर्क फ्रॉम होम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मारुति सुजुकी ने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू करने का फैसला किया है. कंपनी ने पेट्रोलियम खर्च, विदेशी मुद्रा बचत और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बिजनेस ट्रैवल सीमित करने और ऑनलाइन मीटिंग्स को प्राथमिकता देने की बात कही है.

Google
Dhiraj Kumar Dhillon

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने कर्मचारियों के लिए “वर्क फ्रॉम होम” लागू करने का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि जिन कर्मचारियों के ऑफिस न आने से काम प्रभावित नहीं होता, उन्हें घर से काम करने की अनुमति दी गई है. कंपनी ने यह फैसला पीएम मोदी की उस अपील के बाद लिया है जिसमें उन्होंने कोविड काल की तरह बचत वाली आदतें अपनाने की बात कही थी और खासकर वर्क फ्रॉम होम की अपील भी‌ निजी कंपनियों से की थी. 

वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया

कंपनी ने इस संबंध में एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के असर को कम करने की जरूरत को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है. कंपनी का कहना है कि किसी भी कंपनी को अपना कारोबार प्रभावी और कुशलता पूर्वक चलाने के ल‌िए पेट्रोलियम उत्पादों और विदेशी मुद्रा खर्च को कम करने पर ध्यान देना चाहिए. कंपनी ने कहा ‌है दुनिया के मौजूदा हालात में हमें अपने काम करने के तरीके की समीक्षा करनी चाहिए. ऐसा करना राष्ट्रीय और कंपनी हित में बेहतर साबित होगा.

बिजनस पार्टनर्स को भी दिशा-निर्देश दिए

मारूति सुजुकी ने खुद तो मितव्ययता पर अमल किया ही ह‌ै, अपने बिजनस पार्टनर्स को भी दिशा- निर्देश जारी कर यात्रा व्यय कम करने और एनर्जी की बचत को प्राथमिकता देने की बात कही है. कंपनी ने कहा कि कारोबार के लिहाज से केवल बेहद जरूर विदेश यात्राएं ही की जाएंगी. घरेलू यात्राओं को भी सीमित करते हुए कंपनी ऑनलाइन मीटिंग्स का प्राथमिकता देगी.