T20 World Cup 2026

लाल किले से पीएम मोदी ने 'विश्वकर्मा योजना' का किया ऐलान, जानिए इस स्कीम का किसे मिलेगा लाभ

Vishvakarma Yojana: पीएम मोदी ने अगले महीने विश्वकर्मा योजना को शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना के तहत पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए 13 हजार से 15 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा.

Purushottam Kumar

नई दिल्ली: पूरा देश आज आजादी के जश्न में सराबोर है. 2023 में देश अपना 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से तिरंगा फहरा कर देश को संबोधित किया. लाल किले से ये उनका 10वां संबोधन था. अपने भाषण में पीएम ने कई बातों का जिक्र किया. उसमें से एक योजना का नाम 'विश्वकर्मा योजना' है. आइए जानते हैं इस योजना से मकसद किया है और इस योजन से किन लोगों को लाभ मिलेगा. 

विश्वकर्मा योजना योजना के तहत पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए 13 हजार से 15 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया जाएगा. पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि सरकार पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए अगले महीने 13,000 से 15,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 'विश्वकर्मा योजना' शुरू करेगी.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: मल्टीकलर राजस्थानी पगड़ी.. देखिए इस बार पीएम मोदी के साफे में क्या है खास

बजट 2023 में किया गया था ऐलान
साल 2023 में पेश किए गए बजट में विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया गया था. पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार करना और उन्हें घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखला के साथ एकीकृत करना है. इस योजना का मकसद विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े समुदायों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर और समाज के अन्य कमजोर वर्गों से संबंधित लोगों को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना है. इस योजना को सितंबर में विश्वकर्मा जयंती के दिन लॉन्च की जाएगी.

किन लोगों को मिलेगा लाभ
विश्वकर्मा योजना का ऐलान पीएम मोदी ने आज अपने संबोधन के दौरान लाल किले से किया है. इस योजना को अगले महीने 17 सितंबर को यानी विश्वकर्मा जयंती पर लॉन्च किया जाएगा. इस योजना के तहत पारंपरिक कौशल वाले लोगों को लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत सुनार, लोहार, राजमिस्त्री नाई जैसे पारंपरिक कौशल वाले लोगों को मदद दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: PM ने किया भ्रष्टाचार के राक्षस का जिक्र, बोले- लीकेज रोक देश को आगे बढ़ाया