West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ आपदा में मरने वालों की संख्या हुई 40, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

यह आपदा हिमालय स्थित माता चंडी मंदिर की मचैल माता यात्रा के मार्ग पर आई जिससे तीर्थयात्रा मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई.

Sagar Bhardwaj

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को हुई बादल फटने की घटना में अब तक 40 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 120 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 220 से अधिक लोग लापता हैं. यह आपदा हिमालय स्थित माता चंडी मंदिर की मचैल माता यात्रा के मार्ग पर आई जिससे तीर्थयात्रा मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई.

CISF के एक जवान की मौत, तीन लापता

इस त्रासदी में मरने वालो में ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का एक जवान भी शामिल है, जबकि तीन अन्य जवान लापता हैं. राहत व बचाव दल द्वारा घटना स्थल पर तेजी से राहत व बचाव कार्य जारी है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस आपदा को लेकर पीएम मोदी ने पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.  पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए बादल फटने की घटना से प्रभावित हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और दुआ है. हालातों पर नजदीक से नजर रखी जा रही है. राहत व बचाव कार्य चालू है. जरूरतमंदों की पूरी सहायता की जाएगी.'