IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

राहुल गांधी ने एग्जामिनेशन सिस्टम को बता दिया बकवास, शिक्षा मंत्री बोले-झूठ चिल्लाने से सच नहीं हो जाता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. इस दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक का मुद्दा जोरशोर से उठाया. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, चूंकि यह (NEET) एक व्यवस्थित मुद्दा है, तो आप इस मुद्दे को ठीक करने के लिए क्या कर रहे हैं? देश को दिख रहा है कि हमारा एग्जाम सिस्टम बकवास है.

Social Media
India Daily Live

मानसून सत्र आज से शुरू हो गया. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जब शिक्षा मंत्री बोल रहे थे तब विपक्ष ने हंगामा किया और इस्तीफे की मांग की. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान NEET में हुई गड़बड़ी पर बोल रहे थे. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है, सिर्फ NEET में ही नहीं बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ी है. मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है. मुझे नहीं लगता कि वह यहां जो कुछ हो रहा है उसके मूल सिद्धांतों को भी समझते हैं.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, चूंकि यह (NEET) एक व्यवस्थित मुद्दा है, तो आप इस मुद्दे को ठीक करने के लिए क्या कर रहे हैं? देश को दिख रहा है कि परीक्षा सिस्टम में बहुत सी कमी है. शिक्षा मंत्री ने सबकी कमी गिना दी, लेकिन अपनी नहीं गिनाई. हमारा एग्जाम सिस्टम बकवास है.

झूठ सिर्फ़ चिल्लाने से सच नहीं हो जाता

इसके जवाब में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि झूठ सिर्फ़ चिल्लाने से सच नहीं हो जाता. विपक्ष के नेता का यह कहना कि देश की परीक्षा प्रणाली बकवास है, बेहद निंदनीय है.  संसद में लोकसभा की कार्रवाई जारी है. विपक्ष ने कहा कि NEET में गड़बड़ी की वजह से कई स्‍टूडेंट्स की मौत तक हुई है. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ ही जगहों पर गड़बड़ी हुई है. CBI मामले की जांच कर रही है जो एक प्रोसेस है.

पेपर लीक के कोई भी सबूत नहीं मिले

पेपर लीक के मामले पर विपक्ष के हंगामे के बीच शिक्षा मंत्री ने कहा कि पेपर लीक के कोई भी सबूत पिछले सात साल में नहीं मिले हैं. नीट का केस भी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. एनटीए के बाद 240 एग्जाम हुए हैं. 5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने अप्लाई किया और 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इसमें भाग लिया.

संसद का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलेगा. इसमें कुल 19 बैठकें होनी हैं. इस दौरान सरकार की ओर से 6 विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है. कल यानी 23 जुलाई को आम बजट आएगा. इसके बाद 6 नए बिल पेश किए जाएंगे.