राजौरी गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर अफसर राजकुमार थापा की मौत, CM अब्दुल्ला ने किया पोस्ट
Raj Kumar Thapa Killed: राजौरी में हुई गोलीबारी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (ADDC) राज कुमार थप्पा शहीद हो गए हैं.
Raj Kumar Thapa Killed: LoC पर तनाव बढ़ता जा रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही गोलाबारी में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (ADDC) राज कुमार थप्पा शहीद हो गए हैं. पाकिस्तान ने राजौरी में नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया. हमले से ठीक एक दिन पहले, शहीद थप्पा कुछ अहम कार्यों में व्यस्थ थे. वे जिले के दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ थे और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में एक ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि कल ही वो साथ थे और आज उनके घर पर गोलीबारी हुई. उनकी आत्मा को शांति मिले. देखें पोस्ट-
ऑपरेशन सिंदूर के तहत तनाव बढ़ा:
भारत लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. जहां पाकिस्तान रिहाइशी इलाकों पर गोलीबारी कर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. वहीं, भारत करारा जवाब दे रहा है. भारत का मकसद आतंकवाद को खत्म करना है. इस अभियान में हाल ही में जमीन पर ज्यादा कार्रवाई हुई है और ड्रोन निगरानी में वृद्धि हुई है. बता दें कि देश भर में कई लोग शहीद थप्पा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और ऑपरेशन सिंदूर के तहत जल्द ही और कदम उठाए जाने की उम्मीद है.