T20 World Cup 2026

नोएडा के कई बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नोएडा के कई बड़े स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्टूडेंट्स को घर भेजा गया, जांच में जुटी पुलिस

Shilpa Srivastava

Noida School Bomb Threat: नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले हैं. इसके बाद इन स्कूलों को खाली कर दिया गया और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, Step by Step School, The Heritage School, Gyanshree School और Mayoor School को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं. सुरक्षा के लिहाज से, स्कूल प्रशासन ने छात्रों को घर भेजने का फैसला लिया है.

पुलिस जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी किसने दी है. फिलहाल स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. 

स्कूलों ने पैरेंट्स के लिए बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है. छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हम स्टूडेंट्स को स्कूल बसों के जरिये घर भेज रहे हैं.

यह कोई पहली घटना नहीं है जब स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हैं. 4 फरवरी को ही मध्य प्रदेश के इंदौर में दो निजी स्कूलों को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद स्कूलों को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया. हालांकि, किसी भी विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला.