Budget 2024: आसान भाषा में समझे निर्मला सीतारमण के भाषण की बड़ी बातें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले आज अंतरिम बजट पेश कर रही है. निर्मला सीतारमण ने पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं.

Avinash Kumar Singh

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा चुनाव से पहले आज अंतरिम बजट पेश कर रही है. निर्मला सीतारमण ने पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं. जब हमारी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में सत्ता संभाली तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था. सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया है. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कि हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं.

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कि हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है. सरकार सकल घरेलू उत्पाद, शासन, विकास और प्रदर्शन पर समान रूप से ध्यान केंद्रित कर रही है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि देश को हमारे युवाओं पर गर्व है जो खेलों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. 2023 में एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में अब तक की सबसे अधिक पदक तालिका उच्च आत्मविश्वास स्तर को दर्शाती है. शतरंज प्रतिभा और हमारा नंबर 1 स्थान खिलाड़ी प्रगनानंद ने 2023 में मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन के खिलाफ कड़ी टक्कर दी. आज भारत में 80 से अधिक शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं, जबकि 2010 में यह संख्या 20 से कुछ अधिक थी.

निर्मला सीतारमण ने कहा गरीब का कल्याण, देश का कल्याण हम इस मंत्र के साथ काम कर रहे हैं. सबका साथ के उद्देश्य के साथ हमने 25 करोड़ लोगों को विविध तरह की गरीबी से बाहर निकाला है. भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं. 

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में हमने सबके लिए आवास, हर घर जल, सबके लिए बैंक खाते जैसे कामों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया. परियोजनाएं समय पर पूरी हो रही हैं. लोग अच्छे से रह रहे हैं और अच्छी आमदनी कर रहे हैं. बड़ी योजनाओं की प्रभावी तरीके से और समय पूरा किया जा रहा है. जीएसटी ने एक देश, एक मार्केट और एक टैक्स की धारणा को मजबूत किया है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवर सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं तक बढ़ाया जाएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार ऐसी आर्थिक नीतियां अपनाएगी जो विकास को बढ़ावा दें और बनाए रखें, समावेशी और सतत विकास की सुविधा प्रदान करें, उत्पादकता में सुधार करें, सभी के लिए अवसर पैदा करें, उन्हें अपनी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करें और ऊर्जा निवेश और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संसाधनों के उत्पादन में योगदान दें.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कि कोविड के कारण चुनौतियों के बावजूद, पीएम आवास योजना ग्रामीण का कार्यान्वयन जारी रहा और हम 3 करोड़ घरों के लक्ष्य को प्राप्त करने के करीब हैं. इसे पूरा करने के लिए अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ और घर बनाए जाएंगे.