US Israel Iran War IPL 2026

'जांघ पर हाथ रखा, शरीर छुआ और मुझे...', नासिक टीसीएस की महिला कर्मचारी सुनाई खौफनाक आपबीती

नासिक टीसीएस ऑफिस में नई शादीशुदा महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने बताया कि सहकर्मियों ने उसे 'प्लेयर' कहा, शरीर छुआ, जांघ पर हाथ रखा और अश्लील टिप्पणियां कीं. आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, टीसीएस ने उन्हें सस्पेंड कर दिया.

social media
Kuldeep Sharma

नासिक: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक यूनिट में काम करने वाली एक शादीशुदा महिला कर्मचारी ने अपने साथी सहकर्मियों पर लगातार यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. जून 2025 में ट्रेनिंग शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद से उसे ‘प्लेयर’, ‘जीरो फिगर’ जैसी टिप्पणियां और हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील बातें सुननी पड़ीं. महिला ने पुलिस को विस्तार से बताया कि कैसे ट्रेनिंग लीडर और टीम लीड उसके पास बार-बार आकर निजी जीवन पर सवाल करते और शारीरिक रूप से छेड़छाड़ करते थे. अब इस मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी है.

ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई परेशानी

जून 2025 में शादी के तुरंत बाद महिला नासिक टीसीएस ब्रांच में एसोसिएट के रूप में जुड़ी. ट्रेनिंग 204 जून से शुरू हुई, जिसमें शाहरुख कुरैशी और जयेश गुंजल लीडर थे. रजा मेमन नामक टीम लीड, जो ट्रेनिंग से जुड़े नहीं थे, बार-बार उसके पास आकर पूछते कि पति पुणे में है तो अकेले कैसे मैनेज करती हो. वे कहते, ‘कुछ भी जरूरत हो तो बताना, मैं हमेशा मदद के लिए तैयार हूं.’ शाहरुख भी रजा को बढ़ावा देता था.

अश्लील टिप्पणियां और ‘प्लेयर’ उपनाम

रजा मेमन ने महिला को ‘प्लेयर’ नाम दे दिया और ऑफिस में सिर्फ इसी नाम से पुकारते. वे शादी के बाद हनीमून और वैवाहिक जीवन के बारे में अशोभनीय सवाल करते. रजा कहता, ‘पति से न बन रही तो हमें बताओ, हम सिखा देंगे. तुम्हारे कई बॉयफ्रेंड रहे होंगे.' जब महिला काम में दिक्कत बताती तो शाहरुख रजा को बुलाता और रजा फिर वही टिप्पणियां दोहराता. गुढ़ी पाड़वा के दिन रजा ने उसके साड़ी का पल्लू खींचा और अश्लील नजर से देखा.

शारीरिक छेड़छाड़ का डरावना अनुभव

ट्रेनिंग खत्म होने के बाद जब महिला नियमित ड्यूटी पर लगी तो असिफ अंसारी नामक सहकर्मी बार-बार उसके पास आकर बैठने लगा. वो जानबूझकर उसका शरीर छूता, हाथ पकड़ता और जांघ या कंधे पर हाथ रखता. एक बार उसने उसे जोर से गले लगाया. असिफ कहता था, ‘तुम्हारा जीरो फिगर है’, ‘मुझे तुम पसंद हो’ और ‘पति के लिए खाना बनाती हो तो मेरे लिए भी बनाकर लाओ. शादी के बाद भी फिजिकल जरूरतें तो रहती हैं, मैं पूरी कर दूंगा’. महिला डर के मारे चुप रही.

टीसीएस की प्रतिक्रिया और पुलिस कार्रवाई

टीसीएस ने कहा कि कंपनी में यौन उत्पीड़न और जबरन किसी भी रूप की कोर्सन के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है. आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है. कंपनी ने दावा किया कि उसके एथिक्स या पीओएसएच चैनल पर ऐसी कोई शिकायत नहीं आई थी. नासिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर भी शामिल है. कुल नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं.

मुख्यमंत्री का बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले को बेहद गंभीर बताया और इसे ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ करार दिया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि बड़े पैटर्न का संकेत हो सकता है. पुलिस जांच तेजी से कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है. टीसीएस ने भी आंतरिक जांच के लिए ओवरसाइट पैनल बनाया है और बाहरी एजेंसियों को शामिल किया है.