नई संसद में लागू होगा नया ड्रेस कोड, जानें क्यों पोशाक को लेकर हो सकता है बवाल
New Dress Code In Parliament: संसद भवन में सुरक्षाकर्मी, ड्राइवर, मार्सल समेत तमाम कर्मचारियों की यूनिफॉर्म बदल दी गई है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. आइये जानते हैं इस नई यूनिफॉर्म में क्या-क्या खास है.
नई दिल्ली: संसद भवन के कर्मचारियों की यूनिफॉर्म बदल दी गई है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 सितंबर यानि गणेश चतुर्थी के दिन पुरानी संसद भवन से नई संसद भवन में विविधत पूजा से साथ प्रवेश कराया जाएगा. नई संसद में एंट्री के साथ ही यहां काम करने वाले इम्प्लॉयीज को नई पोशाक भी सौंप दी जाएगी. नए यूनिफॉर्म को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि इनमें भारतीय परंपरा की झलक दिखाई दे.
यह भी पढ़ें- लंबे समय बाद वापसी, फिर लगातार तीन दिन तक खेलना, कैसा रहा राहुल के लिए बैटिंग और कीपिंग का अनुभव
किसे नहीं पहनना है यूनिफॉर्म?
ऑफिसर श्रेणी के उन्हीं कर्मचारियों को ड्रेस पहनना होगा जो रोजाना संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं. मसलन दोनों सदनों के टेबल ऑफिसर, प्रोटोकाल ऑफिस, संसद में मौजूद टेबल ऑफिस आदि में कार्यरत कर्मचारियों को नया ड्रेस धारण करना होगा, जबकि पार्लियामेंट के सामान्य कर्मचारी जो जनरल वर्क में कार्यरत होते हैं उन्हें ये नहीं पहनना होगा. जैसे कमिटी में, लाइब्रेरी में, एनेक्सी बिल्डिंग के समिति कार्यालय आदि में कार्यरत कर्मचारियों को पहनने की बाध्यता नहीं होगी.