IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'मैं मुनव्वर फारुकी के केस में गिरफ्तार हुआ था, अब एंटी नेशनल इमेज बन गई है...', कौन हैं दर्द बताने वाले नलिन यादव

Nalin Yadav: हिंदू देवी-देवताओं के बारे में चुटकुला करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के नलिन यादव गिरफ्तार हुआ था. अब उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बताया है.

Socoal Media
India Daily Live

Nalin Yadav: हिंदू देवी-देवताओं के बारे में चुटकुला करने के मामले में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का नाम काफी सुर्खियों में था. उनके खिलाफ हुई शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. साथ ही देशभर में उनका बहिष्कार भी हुआ था. अब उन्हीं के साथ गिरफ्तार हुए नलिन यादव की एक पोस्ट सामने आई है. इसमें उसने अपना दर्द बताते हुए बताया कि अब उसकी ईमेज एंटी नेशनल ईमेज बन गई है. आइये जानें कौन है नलिन यादव

जनवरी 2021 में  इंदौर के मोनरो कैफे में कॉमेडी शो आयोजित कर इसमें हिंदू देवी देवताओं पर चुटकुले किए गए थे. इसकी शिकायत के बाद कॉमेडियन नलिन यादव, मुनव्वर फारूक और पांच अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद ये लोग 57 दिनों के लिए जेल गए थे.

वीडियो किया शेयर

अब कॉमेडियन नलिन यादव ने अपने और अपने भाई की पिटाई का एक वीडियो शेयर किया है. इसे देखकर काफी लोग हैरान हैं. पोस्ट में उसने अपने वर्तमान हालातों के बारे में बताया है कि कैसे तीन साल बीत जाने के बाद भी उसके साथ क्या-क्या हो रहा है. नलिन ने बताया की उसे अब देशद्रोही बताया जाने लगा है. 

पोस्ट में क्या लिखा?

नलिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा 'वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेरे भाई और मुझे कुछ लोगों ने पीटा है. मुनव्वर फारुकी के मामले में जेल से आने के बाद अब तीन साल का समय बीत गया है. मेरे शहर में मुझे एक राष्ट्र-विरोधी के रूप में एक  पहचान मिली है. कुछ लोग हैं, सत्ताधारी पार्टी के जाने-माने सहयोगी तीन सालों से मेरे भाई और मुझे परेशान कर रहे हैं. जेल से रिहा होने के बाद, मैं दो सालों में तीन दिन से ज़्यादा घर नहीं गया हूं क्योंकि यहां के कुछ गुंडे लगातार हमें परेशान कर रहे थे.'

वारंट हो गया जारी

नलिन यादव ने बताया कि पिछले साल उसके भाई के पैर तोड़ दिए गए थे. कुछ महीने बाद उन्होंने फिर से वही पैर तोड़ दिया. पिटाई के मामले में हमने FIR दर्ज कराई थी लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. हारकर हमने शहर छोड़ दिया. अभी एक महीने पहले मेरे घर पर वारंट पहुंचा है. मुझे पता चला कि पुलिस ने गुंडों से लड़ने के लिए मेरे खिलाफ FIR की है. अब हमें नहीं पता कि क्या करना है.

याद नहीं करना चाहता था

नलिन ने कहा कि वो इस बारे में बात नहीं करता था क्योंकि वो इस बारे में भूलना चाहता था. लेकिन, उसे अकेला नहीं छोड़ा जा रहा है. अब मैं कॉमेडी नहीं करता हूं. हम बस एक दिन न्याय का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, मुझे इसकी इतनी उम्मीद नहीं है, लेकिन हम हर दूसरे दिन कोशिश कर रहे हैं. समझ नहीं आ रहा है कि इस स्थिति से कैसे बचना है. आर्थिक और मानसिक रूप से हम टूट चुके हैं.