Kamalnath, Nakulnath to join BJP: कांग्रेसियों को भरोसा पर क्या कमलनाथ उम्मीदों को देंगे धोखा! नकुल ने बायो से हटाया कांग्रेस

Nakul Kamal Nath To Join BJP: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद भाजपा में शामिल होंगे? ये सवाल इसलिए क्योंकि कई दिनों से नकुल और कमलनाथ के भाजपा ज्वाइन करने की खबर थी. इसी कड़ी में नकुलनाथ ने आज यानी शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया.खबर अपडेट हो रही है.

India Daily Live

Nakul Kamal Nath To Join BJP: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद भाजपा में शामिल होंगे? ये सवाल इसलिए क्योंकि कई दिनों से नकुल और कमलनाथ के भाजपा ज्वाइन करने की खबर थी.  

इसी कड़ी में नकुलनाथ ने आज यानी शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया. कांग्रेस के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे के इस फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है. मध्य प्रदेश भाजपा के नरेंद्र सलूजा ने नकुलनाथ की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में 'जय श्रीराम' लिखा. ताजा अपडेट के अनुसार कमलनाथ और नकुलनाथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं. 

एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश भाजपा चीफ वीडी शर्मा ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता पार्टी के नेतृत्व से नाराज हैं. वीडी शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस के कई सीनियर नेता राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद अपने पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी कांग्रेस नेता को खुले दिल से स्वीकार करेगी, जो उनके साथ आना चाहेगा, चाहे वह कमलनाथ हो या उनका बेटा.


दिग्विजय बोले- गांधी परिवार का साथ नहीं छोड़ेंगे कमलनाथ 

कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को लेकर चल रहे घटनाक्रम पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है. दिग्विजय सिंह ने सभी रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि शुक्रवार रात को कमलनाथ से मेरी बात हुई थी. वो छिंदवाड़ा में थे. उन्होंने कहा कि कमलनाथ, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के परिवार को नहीं छोड़ सकते हैं. आपको ऐसी उम्मीद करनी भी नहीं चाहिए.