Mizoram Election 2023: मिजोरम में 3 को नहीं, 4 दिसंबर को होगी काउंटिंग, ECI की अधिसूचना जारी

आयोग ने कई आवेदनों पर विचार करने के बाद मिजोरम विधानसभा के आम चुनाव के लिए काउंटिंग की तारीख को 3 दिसंबर से संशोधित करके 4 दिसंबर करने का फैसला किया है.

Om Pratap

Mizoram Election 2023 Counting Date Change: भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव की काउंटिग की तारीख में बदलाव किया है. अब मिजोरम में मतों की गणना 3 दिसंबर को नहीं बल्कि 4 दिसंबर होगी. चुनाव आयोग ने अपनी अधिसूचना में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से कई अभ्यावेदन ने अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव परिणाम की तारीख बदली जाए. बताया गया है कि 3 दिसंबर (रविवार) का दिन मिजोरम के लिए विशेष महत्व रखता है. 

चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि आयोग ने इन अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद मिजोरम विधानसभा के आम चुनाव के लिए काउंटिंग की तारीख को 3 दिसंबर से संशोधित करके 4 दिसंबर करने का फैसला किया है. बता दें कि मिजोरम में 7 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था. राज्य में 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है.